PIC: BCCI/Twitter 
खेल

हार्दिक पंड्या का बड़ा 'कारनामा', नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए अपने नाम किया ये विश्व रिकॉर्ड

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जड़ा। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। जहां, भारत की तरफ से पंड्या ने 63 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। इसी के साथ उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड (Hardik Pandya Records) भी अपने नाम कर लिया। 

एडिलेड में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इस मैच में हार्दिक नंबर 5 पर बैटिंग करने आए। उन्होंने 33 गेंदों में 63 रन बनाए। हार्दिक की इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वे एक साल में नंबर 5 या इससे निचले क्रम में बैटिंग करते हुए भारत के लिए 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

https://twitter.com/BCCI/status/1590637481393029125

उनके अलावा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इसी के साथ एक  रिकॉर्ड बना लिया है। आज के मैच में जैसे ही विराट ने 42 रन बनाए, वैसे ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, विराट के टी20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन पूरे हो गए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। 

बता दें कि, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप हुए। जिसकी वजह भारत की शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि, कोहली ने पारी संभाली, लेकिन इस मैच में सूर्या का जादू नहीं चल पाया। उसके बाद हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को इस स्कोर तक पहुंचाया। 

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब