-विनय कुमार
भारत और इंग्लैंड के बीच आज गुरुवार, 10 नवंबर की दोपहर एडिलेड के मैदान पर भारतीय समयानुसार डेढ़ बजे सेमीफाइनल (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) का आरंभ होगा। इस मैच की विजेता टीम 13 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल मैच में पाकिस्तान से मुकाबला करेगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है। आइए जानें अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket में इंग्लैंड बनाम भारत में किसका पलड़ा रहा है भारी।
इंग्लैंड और भारत के बीच T20I में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 10 मैच जीते हैं।
22 बार England vs India T20I में आमने-सामने
ICC T20 World Cup का इतिहास बताता है कि वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए, जिसमें भारत ने 2 बार जीत हासिल की और इंग्लैंड की झोली में 1 जीत आई।
इस हिसाब से देखें, तो भारत का पलड़ा भारी है। आपको याद दिला दें कि ICC T20 World Cup, 2007 के पहले सीज़न में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की गेंदबाज़ी में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
बहरहाल, इस ताज़ा ICC T20 World Cup, 2022 से पहले खेले हालिया मुकाबलों की बात करें, तो भी भारत का पलड़ा इंग्लैंड की तुलना में भारी है। दोनों के बीच पिछले 5 T20I मैचों में भारत ने 4 बार इंग्लैंड को हराया है। साल 2022 की बात करें, तो सबसे नजदीकी खेली 3 मैचों की सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज के मुकाबले में भारत अपना परचम लहराएगा।