PIC: ICC/Twitter 
खेल

सैम करन की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 138 रन का लक्ष्य

मृणाल पाठक

मेलबर्न: इंग्लैंड ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद पाकिस्तान (PAK vs ENG) को आठ विकेट पर 137 रन ही बनाने दिये। इग्लैंड के लिये सैम करन (Sam Curren) ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि आदिल राशिद (Adil Rashid) ने चार ओवर में एक मेडन से 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।  

क्रिस जोर्डन ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। पाकिस्तान के लिये शान मसूद ने 38 और कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाये। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि रिजवान अपना विकेट जल्द ही गंवा बैठे थे।  

https://twitter.com/ICC/status/1591729893758361600

राशिद ने अपने शानदार प्रयास से फिर दिखाया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूरे टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल नहीं कर किस तरह मौका गंवाया। एमसीजी की पिच पर काफी उछाल और तेजी है लेकिन बटलर की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाजी जोड़ी (करन और राशिद) ने इसके विपरीत गेंदबाजी की , दोनों ने अपनी गेंदों की रफ्तार कम की। 

राशिद ने 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की जबकि करन ने 126 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिये रन जोड़ना मुश्किल हो गया था।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?