खेल

आज India vs England में 'SKY' नहीं, बल्कि टीम इंडिया का 'यह' खिलाड़ी होगा X-FACTOR, जानिए कौन साबित हो सकता है आज के युद्ध का महानायक

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुवाबला आज दोपहर भारत औऱ इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान में भारतीय समयानुसार डेढ़ बजे शुरू हो रहा है। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में अब तक खेले मैचों में विराट कोहली (Virat kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज भी उनसे बड़ी और आतिशी पारी की उम्मीदें हैं।

हालांकि, आज के मैच को लेकर SKY को टीम इंडिया का X-FACTOR माना जा रहा है, लेकिन भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का मानना है कि आज के X-FACTOR टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साबित हो सकते हैं। एक स्पोर्ट्स न्यूज एजेंसी से अपनी खास बातचीत में उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रन बरसाने में कामयाब रहा, तो भारत के लिए जीत आसान हो जाएगी।

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा, "रोहित (Rohit Sharma Captain Team India) के लिए अबतक यह वर्ल्ड कप (T20 World Cup, 2022) अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वे बड़े मैच वाला प्लेयर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेलना उसे अच्छा लगता है। इंग्लैंड के खिलाफ (England vs India T20 World Cup Semifinal, 2022) वह परफॉर्मेंस करता है, तो मेरे लिए सरप्राइज वाली  बात नहीं होगी। उसके पास वह X-FACTOR है, जब भी दबाव होता है, वह मैच जिताने वाली पारी खेलता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं रोहित शर्मा. (Rohit Sharma) को एक बड़ा खिलाड़ी सांता हूं, लेकिन वह समय आ गया है, जब वह अगले दो मैच में आगे आकर परफॉर्मेंस करे। यह मैच (India vs England T20 World Cup Semifinal) कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ा मैच है। T20 कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद से उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी कप्तानी से प्रभाव डाला है। वह अपनी कप्तानी से जो सफलता लेकर आए हैं, वह कमाल का है। अब समय आ गया है कि वह बल्ले से भी टीम को जिताने का प्रयास करें।"

गौरतलब है कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन उनकी शख्सियत के हिसाब से फीका रहा है। अब तक खेले मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 89 रन ही निकले हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, नीदरलैंड्स के खिलाफ 53 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 2 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रन रहे हैं।

उम्मीद है आज के मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी धमाकेदार होगी और गेंदबाज़ी की धार इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की कड़ी दनादन काटते जाएगी। 

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब