स्वप्निल कुसाले और ऐश्वर्या प्रताप (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

स्वप्निल कुसाले की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस के फाइनल में हुई एंट्री, ऐश्वर्य प्रताप के हाथ लगी निराशा

मृणाल पाठक

शेटराउ: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में भारत के स्वप्निल कुसाले ने शानदार प्रदर्शन किया। वह पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस के फाइनल में पहुंच गए हैं। हालांकि दूसरी तरफ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को निराशा का सामना करना पड़ा है और वह फाइनल में पहुंचने में असफल रहे।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में कुसाले क्वालीफाइंग दौर में 590 (38 एक्स) का स्कोर करके सातवें स्थान पर रहे। वहीं ऐश्वर्य प्रताप 589 (33 एक्स) का स्कोर करके 11वें स्थान पर रहे। शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं।

कुसाले ने नीलिंग में 198 (99 और 99), प्रोन में 197 (98 और 99) और स्ट्रैंडिंग पोजिशन में 195 (98 और 97) स्कोर किया। वहीं ऐश्वर्य प्रताप ने नीलिंग में 197 (98 और 99), प्रोन में 199 (100 और 99) और स्ट्रैंडिंग पोजिशन में 193 (95 और 98) स्कोर किया।

चीन के लियू युकून 594 स्कोर करके शीर्ष पर रहे जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का रिकॉर्ड है। स्पर्धा का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जायेगा। पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप और अखिल श्योराण ने टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था।

कुसाले कोल्हापूर में तेजस्विनी सावंत के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। वह पिछले साल एशियाई खेलों में इस स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे। पेरिस ओलंपिक में भारत को मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य दिलाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 2 मेडल जीते हैं। यह दोनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं। मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उसके बाद फिर मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु ने भारत को मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट