File Photo 
खेल

साल 2022 में 'इस' खिलाड़ी ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस नए 'Sixer King' को जानिए

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। T20 इंटरनेशनल में तो गजब की बल्लेबाज़ी रही। अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी की बदौलत उन्होंने भारत ही नहीं दुनिया के कई बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़े और ICC T20 World Batting Rankings में टॉप पर विराजमान हो गए। 

अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट का इतिहास बताता है कि सूर्यकुमार यादव ने 2022 में अब तक कुल खेली 31 T20 पारियों में करीब 188 की स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए हैं। उन्होंने ICC T20 World Cup, 2022 में शानदार पारियां खेली थी। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज (NZ vs IND T20I Series, 2022) में जबरदस्त सेंचुरी ठोकी थी। और, इस साल उनके बल्ले से ही अब तक सबसे ज्यादा छक्के भी निकले।

साल 2022 के 'Sixer King'

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के मैचों में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के सूर्यकुमार यादव ने ठोके हैं।  साल 2022 में उनके बल्ले से कुल 74 छक्के निकले और उन्होंने दुनिया के कई धुरंधरों को पछाड़ दिया। उनके बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने एक मामले में दूसरे पायदान पर वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकलोस पूरन (Nicolas Pooran) हैं। निकलोस पूरन ने साल 2022 में कुल खेली 44 पारियों में कुल 59 छक्के ठोके हैं। यानी, नंबर वन पर आने के लिए उनमें और सूर्यकुमार यादव के बीच अभी 15 छक्के की दूरी है, जो इस साल शायद ही वो पूरी कर सकें।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?