Highlights:
सुरेश रैना एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने को बेताब हैं।
रैना साल 2008 से 2021 तक लगातार CSK टीम का मुख्य हिस्सा रहे।
रैना आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
Chennai Super Kings Coaching Staff: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर पिली जर्सी के साथ जुड़ने को बेताब हैं। रैना ने सार्वजनिक रूप से CSK के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की है।
इसके साथ ही फ्रेंचाइजी के सामने कोचिंग में जगह देने की मांग रखी है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या जवाब नहीं आया है।
दरअसल, सुरेश रैना ने यह दिल की बात अपने पूर्व CSK साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कही। रैना ने कहा कि मैंने फ्रेंचाइजी को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है और अब आखिरी फैसला CSK प्रबंधन को ही करना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहना और टीम को एक बार फिर IPL ट्रॉफी जिताने में मदद करना है।
आपको बता दें कि सुरेश रैना को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में उनके निरंतर और शानदार प्रदर्शन के कारण 'मिस्टर IPL' के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद से रैना लगातार क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर सक्रिय हैं, लेकिन अब वे मैदान पर रणनीति बनाने की भूमिका में आना चाहते हैं।
लंबा सफर: रैना साल 2008 से 2021 तक लगातार CSK टीम का मुख्य हिस्सा रहे।
गुजरात लायंस की कप्तानी: जब CSK पर 2 साल का प्रतिबंध लगा था, तब 2016 और 2017 में उन्होंने गुजरात लायंस टीम की कप्तानी संभाली थी।
खिताबों की बौछार: एमएस धोनी की कप्तानी में रैना ने CSK के साथ 4 आईपीएल (IPL) खिताब और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं।
सर्वोच्च स्कोरर: वे आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।