एएम खानविलकर (PIC Credit: Social Media)  
खेल

खेल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त जस्टिस खानविलकर, खेल रत्न-अर्जुन पुरस्कार विजेता का करेंगे चयन

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी मीडिया के प्रतिनिधि के रूप में समिति में शामिल हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम खानविलकर (AM Khanwilkar) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Khel Ratna), अर्जुन (Arjuna Award) और द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) की 12 सदस्यीय चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे। खेल मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की।

समिति में छह प्रमुख खेल हस्तियां भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै, ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार, निशानेबाज शुमा शिरूर, टेबल टेनिस में आठ बार के राष्ट्रीय चैंपियन कमलेश मेहता प्रमुख हैं। मेहता भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी और मिशन ओलंपिक इकाई की सदस्य तृप्ति मुरगुंडे तथा पावरलिफ्टिंग महासंघ के फरमान बाशा भी समिति में शामिल हैं।

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी मीडिया के प्रतिनिधि के रूप में समिति में शामिल हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान, लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम के पुष्पेंद्र गर्ग और खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रेम कुमार झा सरकारी अधिकारियों के रूप में समिति में शामिल किए गए हैं। (एजेंसी)

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े