खेल

श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, यह स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है बाहर

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया है। वहीं, सभी मुख्य टीमें वार्म अप मैच खेल रहे है। इस बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप मैच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

श्रीलंका (Sri Lanka) के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) चोटिल हो गए हैं। जिस वजह से श्रीलंका की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। वहीं, उनकी चोट को देखते हुए चमीरा का टी20 वर्ल्ड कप में बाकी मैच खेलना संदिग्ध दिखाई दे रहा है। चमीरा की पिंडली (Calf) में चोट लगी है। 

वार्म अप मैच की बात करें तो श्रीलंका ने यूएई (SL vs UAE) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 79 रनों से जीत हासिल कर ली थी। इस मैच में दुष्मंथा चमीरा ने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3.5 ओवरों में सिर्फ 15 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। इसी मैच के आखिरी ओवर में वह चोटिल हो गए थे। 

श्रीलंका अब अपना अगला मैच नीदरलैंड के खिलाफ 20 अक्टूबर, गुरुवार को खेलने वाला है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका को यह मैच जीतना जरुरी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार , चमीरा इस मैच में नहीं खेलेंगे। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि चमीरा वर्ल्ड कप से बाहर होंगे या नहीं।

इससे पहले भी चमीरा (Dushmantha Chameera) चोटिल होने के चलते एशिया कप 2022 में नहीं खेल पाए थे। लेकिन, पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया गया था।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी