Photo: @ICC/ Twitter 
खेल

फिलिप्स के शतक और किवी गेंदबाजों के सामने पस्त हुई श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड ने 65 रनों से दर्ज की जीत

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के आज के मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। सिडनी में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 168 रन का टारगेट दिया था। लेकिन इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 102 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला काफी हद तक सही रहा। उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए।  जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 102 बनाकर ही सिमट गई। श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने दावे को काफी मजबूत कर लिया है। 

https://twitter.com/ICC/status/1586326438281609220

फिलिप्स के शतक ने कीवी टीम को संकट से निकाला

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपने शुरुवाती तीन विकेट मात्र 15 रनों पर ही गंवा दिए थे। जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की थी। फिलिप्स की शतक की बदौलत कीवी टीम एक मजबूत लक्ष खड़ा करने में कामयाब हुई।  फिलिप्स ने 61 गेंदों में अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। वह 64 गेंदों में 104 रन बनाने के बाद आउट हुए। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने दो विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड के सामने नहीं टिक पाई श्रीलंका 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और उनके टीम ने 8 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के सामने कोई लंकाई प्लेयर नहीं टीक सका। उन्होंने 3 विकेट चटका दिए। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे और  कप्तान दसुन शनाका काफी संघर्ष करते हुए नजर आए। राजपक्षे ने 34 रन बनाए, वहीं, दसुन शनाका ने 35 रनों की पारी खेलते हुए अंत तक संघर्ष दिखाया। 

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO