File Photo 
खेल

फैंस के लिए बुरी खबर: सौरव गांगुली की नहीं होगी मैदान में वापसी, लीजेंड्स लीग से नाम लिया वापस

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) करीब 10 साल बाद मैदान में लौटने वाले थे। लेकिन, अब उनके फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। जिससे पता चला है कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष गांगुली कुछ निजी कारण और समय नहीं होने की वह से लीजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends League) में नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम भी वापस ले लिया है।

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल 16 सितंबर को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में होना है। इस मुकाबले में इंडिया महाराजा के कप्तान गांगुली थे, लेकिन अब उनके करीबी सूत्र ने बताया कि दादा निजी कारणों की वजह से यह मैच नहीं नहीं खेलेंगे।

सूत्रों की इस खबर के बाद गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने साफ किया है कि, समय की कमी की वजह से वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। गांगुली ने कहा, 'हां, समय की कमी के कारण मैं नहीं खेल रहा हूं। मैं सिर्फ चैरिटी वाला एक ही मैच खेलने वाला था।'

यह मुकाबला केवल एक प्रदर्शनी मैच होगा, जो लीजेंड्स क्रिकेट लीग की तर्ज पर खेला जाएगा। सौरव गांगुली ने जब तक इस लीग से नाम वापस नहीं लिया था, तब उन्हें इंडिया महाराजा की कमान सौंपी गई थी। लेकिन, अब इस टीम का कप्तान किसी और को बनाया जाएगा। जबकि वर्ल्ड जायंट्स की कमान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के हाथ में होगी। गांगुली इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित भी थे। इस मैच के लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी, इसके लिए वह जिम भी शुरू कर चुके थे। 

लीजेंड्स मैच के लिए दोनों टीमें 

इंडिया महाराजा: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान बन सकते हैं), मोहम्मद कैफ, युसूफ पठान, एस। बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस। श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, रीतेंदर सिंह सोढी 

वर्ल्ड जायंट्स: इयॉन मोर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ ब्रायन, दिनेश रामदीन।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला