अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
खेल

अवनि लेखरा नहीं दिला पाई भारत को दूसरा मेडल, सिद्धार्थ बाबू भी फाइनल में नहीं बना पाए जगह

भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों की मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में रविवार को यहां 11वें जबकि सिद्धार्थ बाबू 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

मृणाल पाठक

शेटराउ: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वालीं स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा दूसरा मेडल जीतने से चूक गईं। वह पैरालंपिक खेलों की मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहीं। साथ ही सिद्धार्थ बाबू के हाख भी निराशा लगी है। वह इस स्पर्धा में 28वें स्थान पर रहे। इस तरह से दोनों खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

अवनि 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाई और अच्छी शुरुआत के बावजूद 628.8 अंक के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। सिद्धार्थ ने 628.3 का स्कोर किया।

अवनि के छह सीरीज में अंकों का क्रम 105.7, 106.0, 104.1, 106.0, 104.8, 106.2, जबकि सिद्धार्थ का स्कोर 104.6, 103.8, 105.7, 104.9, 103.6, 105.7 रहा। अवनि ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

वह लगातार दो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ अपने खिताब का बचाव किया था। एसएच1 में खिलाड़ी बिना किसी मुश्किल के बंदूक पकड़ सकते हैं तथा खड़े होकर या बैठकर निशाना लगा सकते हैं।

भारत अब पेरिस पैरालंपिक के अंक-तालिका में 22वें स्थान पर आ गया है। शनिवार को भारत 17वें स्थान पर था। अंक तालिका में 42 पदक के साथ चाइना पहले स्थान पर है। ग्रेट ब्रिटेन 25 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पास 5 पदक हो गए हैं। जिसमें 1 स्वर्ण पदक 1 रजत और 3 कांस्य हैं। शुक्रवार को अवनि लेखारा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता था। मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल नाम किया था। प्रीति पाल ने भी कांस्य पदक जीता। जबकि शनिवार को रुबीना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस-1 स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव