खेल

शाहिद अफरीदी ने रोया अपना दुखड़ा, कहा- 'हमारे पास हार्दिक पंड्या जैसा फिनिशर नहीं'

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अफरीदी को लगता है कि, उनकी टीम के पास हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं है, जिसकी टीम को ज़रूरत है, जो मैच को फिनिश कर पाए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका में नज़र आते हैं। अपना यह रोल वह बखूबी निभाते हैं। 

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में हार्दिक ने अपनी शानदार बैटिंग और बॉलिंग के बदौलत भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। अफरीदी समा टीवी से बात करते हुए कहा कि, फिनिशर की भूमिका में आसिफ अली और खुशदिल शाह के साथ प्रयोग काम नहीं आया है। अफरीदी का मानना है कि, अगर PAK को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2022 में चैम्पियन बनना है, तो उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर करना होगा और कमियों को दूर करना होगा। 

शाहिद अफरीदी ने कहा, 'पंड्या की तरह फिनिशर हमारे पास नहीं है। हमने सोचा था कि आसिफ अली और खुशदिल शाह इस रोल में फिट बैठेंगे। लेकिन, उनकी तरफ से ऐसा देखने नहीं मिला। नवाज और शादाब में निरंतरता नज़र नहीं आई। इन चार खिलाड़ियों में से कम से कम दो खिलाड़ियों को लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है। शादाब जिस अवधि में गेंदबाजी करते हैं वह काफी महत्वपूर्ण होता है। जिस दिन उनकी गेंदबाजी शानदार होती है, उस दिन पाकिस्तान मुकाबला जीत जाता है।'

शाहिद अफरीदी ने आगे कहते, 'जिस तरह की पिचों पर हम अभी खेल रहे हैं, आपको दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर की जरूरत होती है। हमने जो नया खिलाड़ी आमेर जमाल को चुना है, उसे क्यों नहीं खिलाते? उसे एक ऑलराउंडर के रूप में खिलाएं, उसे गेंदबाजी कराएं और फिर उसे बल्लेबाजी करने के लिए क-हें। आपको पता चल जाएगा कि वह किस तरह का क्रिकेटर है। अगर पाकिस्तान विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर बहुत काम करने की जरूरत है और अपनी गलतियों को कम से कम करना चाहिए।'

बता दें कि, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पाकिस्तान में ही खेल रही है। सात मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल चार मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते है। वहीं, अब सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला 28 सितंबर (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना