खेल

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के रिश्ते में आई खटास! हर तरफ फैली तलाक की खबरें

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत की टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान के स्टार आलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के शादी के 12 साल बाद को अलग होने खबर सामने आ रही है। इन दोनों को स्पोर्ट्स वर्ल्ड में एक पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) की मानें तो इन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों अब जल्द ही अलग होने वाले हैं। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया और शोएब (Sania Mirza and Shoaib Malik divorce rumors) अब अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही शादीशुदा ज़िंदगी में उथल-पुथल मची हुई हैं और दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, सानिया और शोएब दोनों की तरफ से अब तक इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘आस्क द पवेलियन’ में शोएब मलिक से जब यह सवाल किया गया था कि सानिया मिर्जा की टेनिस अकादमियां और उसके लोकेशन के बारे में बताएं। तो इस पर शोएब ने कहा था कि ‘मुझे वास्तव में उसके लोकेशन के बारे में सही जानकारी नहीं है। मैं अकादमी में कभी नहीं गया।' उनके इस जवाब से वकार यूनिस काफी चौंक गए थे। उन्होंने इसके बाद शोएब मलिक को यह भी कहा था कि, 'आप किस तरह के पति हैं।'  

ज्ञात हो कि, सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसने खलबली मचा दी थी। इस तस्वीर में वह अपने बेटे इजहान के साथ दिखाई दे रही हैं। लेकिन, उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। उन्होंने में कैप्शन में लिखा, 'वे क्षण जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरते हैं।' बता दें कि, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हैदराबाद में हुई थी। 

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे इजहान मिर्जा का जन्मदिन मनाया था। अपने बेटे के जन्मदिन की तस्वीर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी, लेकिन सानिया ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की कोई भी तस्वीरें शेयर नहीं की थी। उसी समय से दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें काफी तेज हो गई है। 

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी