साईनाथ पारधी (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

आदिवासी पहलवान साईनाथ ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य, कजाकिस्तान के पहलवान को दी पटखनी

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में आदिवासी पहलवान साईनाथ ने भाग लिया था। उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान मुसन को 3 - 1 से हराकर कांस्य पदक हासिल की। वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप 19 से 25 अगस्त 2024 के बीच अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित की गई है।

मृणाल पाठक

पालघर: पालघर जिले के वाड़ा तालुका के मूल निवासी और भायंदर पश्चिम के श्री गणेश अखाड़ा में प्रशिक्षण लेने वाले आदिवासी समुदाय के पहलवान साईनाथ पारधी ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान येरासी मुसन को पटखनी देकर जीत हासिल की। वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप 19 से 25 अगस्त 2024 के बीच अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित की गई है।

इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के ग्रीको-रोमन वर्ग से 51 किलोग्राम भार समूह में पहलवान साईनाथ ने भाग लिया था। उन्होंने मुसन को 3 - 1 से हराकर कांस्य पदक हासिल की। यह सभी के लिए गर्व की बात है कि आदिवासी समुदाय का एक पहलवान अपनी कड़ी मेहनत के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल की है।

बता दें कि साईनाथ पारधी ने शुरुआत में भायंदर के गणेश अखाड़े में कुश्ती की शिक्षा ली, मीरा भायंदर मनपा के अग्निशमन अधिकारी सदानंद पाटिल ने उन्हें श्री गणेश अखाड़े में भर्ती कराया था। फिलहाल वह पुणे में पहलवान संदीप भोंडवे के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पहलवान संदीप भोंडवे ने 2021 में मिशन ओलंपिक योजना की शुरुआत इस उद्देश्य से की कि महाराष्ट्र के पहलवान ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सकें।

जनवरी 2021 में, इस योजना के तहत पहलवानों का चयन करने के लिए महाराष्ट्र में 15 वर्ष से कम उम्र के पहलवानों के लिए जाणता राजा कुश्ती केंद्र में एक चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस चयन परीक्षा में महाराष्ट्र के 166 पहलवानों ने भाग लिया था। इस चयन परीक्षा से 10 पहलवानों का चयन मिशन ओलंपिक योजना के लिए किया गया था।

इस चयन परीक्षा में साईनाथ पारधी को 42 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में मिशन ओलंपिक के लिए चुना गया था ।साईनाथ की 10 से 12 महीने की कुश्ती प्रैक्टिस को देखने के बाद उनके शिक्षक संदीप भोंडवे ने उन्हें ग्रिको-रोमन खेलने की सलाह दी और उसके बाद साईनाथ की ग्रिको-रोमन की प्रैक्टिस शुरू हुई। उनकी पहली कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में अंडर 15 नेशनल फेडरेशन कप थी।

उन्होंने अंडर -15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और उसके बाद राष्ट्रीय ग्रैंड फिक्स स्पर्धा में भी साईनाथ ने कांस्य पदक जीता। 2024 में साईनाथ ने अंडर-15 राष्ट्रीय अजिंक्य पद कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल की। इसके बाद अंडर - 17 के राष्ट्रीय अजिंक्य पद कुश्ती में कांस्य पदक हासिल की।

2024 में ही साईनाथ ने अंडर - 15 के एशियाई अजिंक्य पद कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साईनाथ पारधी जाणता राजा कुश्ती केंद्र, लोनीकंद में कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं और उन्हें संदीप भोंडवे, एनआईएस कुश्ती कोच सूरज तोमर और संतोष यादव द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां