साइना नेहवाल (Image- Social Media) 
खेल

साइना नेहवाल ने कंफर्म किया बैडमिंटन से रिटायरमेंट, एक इंजरी ने खत्म किया करियर, बताया क्यों नहीं की थी घोषणा

Saina Nehwal Confirms Retirement: एक समय दुनिया में बैडमिंटन की नंबर 1 खिलाड़ी रहीं साइना नेहवाल काफी समय से खेल से दूर चल रही हैं। बीते दो साल से उन्होंने कॉम्पटिटिव मैचों में हिस्सा नहीं लिया है।

अर्पित शुक्ला

Saina Nehwal Retirement: भारत की महान बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर-1 साइना नेहवाल ने आधिकारिक रूप से पेशेवर खेल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को सामने आए इस फैसले के साथ ही भारतीय खेल इतिहास के एक स्वर्णिम दौर का अंत हो गया। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी चोट और गंभीर चिकित्सकीय समस्याओं के चलते अब उनके लिए उच्च स्तर पर खेलना संभव नहीं रह गया था।

संन्यास की बड़ी वजह

अपने फैसले के पीछे की सच्चाई साझा करते हुए साइना ने कहा कि उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और वह अर्थराइटिस से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी हालत यह थी कि एक-दो घंटे अभ्यास के बाद ही घुटनों में सूजन आ जाती थी। साइना ने कहा, “मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ कह दिया था कि अब इसे आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है।”

खामोशी से विदा लेने का फैसला

गौर करने वाली बात यह है कि साइना पिछले दो वर्षों से किसी भी पेशेवर टूर्नामेंट में नजर नहीं आई थीं। उनका आखिरी मुकाबला 2023 का सिंगापुर ओपन था। संन्यास की घोषणा में देरी को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने खेल की शुरुआत अपने दम पर की थी और अंत भी अपनी शर्तों पर किया। मुझे औपचारिक घोषणा जरूरी नहीं लगी, लगा लोग धीरे-धीरे समझ जाएंगे कि अब मैं नहीं खेल रही हूं।”

रियो 2016 की चोट और वापसी का जज्बा

साइना के करियर में 2016 रियो ओलंपिक के दौरान लगी घुटने की चोट एक अहम मोड़ साबित हुई। इस चोट ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2017 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की। हालांकि, बार-बार उभरती घुटनों की परेशानी आखिरकार उनके करियर पर भारी पड़ गई।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट