सचिन तेंदुलकर और विनेश फोगट (सौजन्य:- सोशल मीडिया) 
खेल

विनेश फोगाट के सपोर्ट में आए सचिन तेंदुलकर, कहा- वह हैं सिल्वर मेडल की हकदार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने की आलोचना की है, साथ ही उन्हें रजत पदक का हकदार बताया।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद विनेश ने सिल्वर मेडल की मांग की है। ऐसे में अब हर कोई विनेश के समर्थन में खड़ा हो रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग की है।

विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन मापने के दौरान 100 ग्राम अधिक पाया गया जिससे उन्हें अयोग्य करार दिया गया। विनश ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है। तेंदुलकर ने कहा कि खेलों में नियमों पर समय-समय पर गौर किया जाना चाहिये।

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘हर खेल के कुछ नियम होते हैं और उन नियमों को संदर्भ में देखने की जरूरत है, शायद कभी-कभी उन पर दोबारा गौर भी किया जाना चाहिये।'' उन्होंने  लिखा, ‘‘विनेश फोगाट ने निष्पक्षता से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वजन के आधार पर उसकी अयोग्यता फाइनल से पहले हुई थी और ऐसे में उससे रजत पदक छीन लिया जाना तर्क और खेल की समझ से परे है।''

मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि अगर खिलाड़ी अनैतिक चीजों का इस्तेमाल करे तो उसे अयोग्य करना जायज है लेकिन विनेश के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ में आता अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता। उस स्थिति में, किसी भी पदक से सम्मानित न किया जाना और अंतिम स्थान पर रखा जाना उचित होगा।''

यह भी पढ़ें- अरशद नदीम पर होगी पैसों की बरसात, गोल्ड जीतने पर पंजाब सरकार देगी 10 करोड़ रुपये का इनाम

उन्होंने कहा, ‘‘विनेश ने शीर्ष दो में पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। वह निश्चित रूप से रजत पदक की हकदार है।'' तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम सभी खेल पंचाट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद और प्रार्थना करें कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल