रोशिबिना देवी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

रोशिबिना देवी ने Asian Games 2026 में जीता सिल्वर, लगातार 3 खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Asian Games Wushu: नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में वुशु के 60kg सांडा में सिल्वर जीता। वह लगातार 3 एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

सृष्टि मौर्य

Naorem Roshibina Devi Silver Medal Wushu: मणिपुर की वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक अपने नाम किया। वह एशियन गेम्स में वुशु में लगातार तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

25 वर्षीय रोशिबिना को गुरुवार को फाइनल में चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। झांग ने दोनों राउंड 5-0 से जीते और 10-0 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रोशिबिना को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

रोशिबिना का दमदार प्रदर्शन

फाइनल से पहले रोशिबिना ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मकाओ की चू मान सिन को 5-0 से हराकर अपना पदक पक्का किया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया की थानिया कुसुमनिंगत्यास को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सांडा इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाता है। रोशिबिना ने इस एशियन गेम्स में अपने पदक का रंग बदलने की कोशिश की, लेकिन फाइनल में उन्हें चीन की खिलाड़ी के खिलाफ हार मिली।

मेडल जीतने के बाद क्या बोली रोशिबिना?

रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि यह भारत का तीसरा मेडल है। ये मेरा तीसरा एशियन गेम्स मेडल है। आने वाले गेम्स में हम और कड़ी तैयारी करेंगे और मेडल का रंग बदलने का लक्ष्य रखेंगे।'

रोशिबिना ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अब 2026 में भी सिल्वर जीतकर उन्होंने लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

रोशिबिना की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोशिबिना को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रोशिबिना के लगातार अच्छे प्रदर्शन, साहस और मेहनत की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है