नई दिल्ली: 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में महामुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न में खेला जाना है। इस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को काफी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी तस्वीर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रही है, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि, भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पाकिस्तान टीम से जुड़ गए हैं।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर इब्राहिम (Ibrahim Badees) ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान से शेयर की गई इस तस्वीर में इब्राहिम का जो लुक है, वह काफी हद तक रोहित शर्मा से मिलता-जुलता है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
https://twitter.com/IbrahimBadees/status/1582660953975685120
इस तस्वीर को देखकर फैन्स कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा ये तो बिल्कुल रोहित शर्मा लग रहे हैं, जबकि कुछ ने लिखा कि अरे, रोहित शर्मा पाकिस्तानी टीम में कब आए। एक फैन ने लगा कि एक नज़र तो मुझे लगा कि रोहित शर्मा पाकिस्तानी टीम की टी-शर्ट पहने हुए हैं।
https://twitter.com/fatimairrfan/status/1582940094964473856
https://twitter.com/hShigri1/status/1582956960278020096
https://twitter.com/WTfuk_Mani/status/1582818514112761857
ज्ञात हो कि, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है। इस समय क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि, भारत को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले का फैंस को काफी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। यह मुकाबला दिवाली से ठीक एक दिन पहले खेला जाना है।