खेल

टेस्ट श्रृंखला के लिये रोहित की उपलब्धता पर बाद में होगा फैसला : जय शाह

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को कहा कि चोटिल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों (India vs Bangladesh Test Series) की श्रृंखला में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जायेगा। रोहित को सात दिसंबर को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी।

शाह (Jay Shah) ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और ढाका में स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन कराया गया। वह विशेषज्ञ को दिखाने मुंबई रवाना हो गए हैं और आखिरी वनडे नहीं खेलेंगे। टेस्ट श्रृंखला में उनके खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जायेगा।''

बीसीसीआई (BCCI) ने चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाने के लिये कहा है। दोनों को चोट लगी है। शाह ने कहा ,‘‘ तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद कमर में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वह श्रृंखला में आगे नहीं खेल सकेंगे। तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी और वह भी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। दोनों अब एनसीए जायेंगे।'' (एजेंसी) 

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर, फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज