ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

ऋषभ पंत की भविष्यवाणी, जोकोविच नहीं इस खिलाड़ी को बताया विंबलडन 2025 का चैंपियन

Wimbledon 2025 का लुफ्त लेने के कई दिग्गज पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के विकेटकीर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस टूर्नामेंट में दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने विंबलडन के विजेता खिलाड़ी पर भविष्यवाणी की।

संजय सिंह बिष्ट

खेल जगत में इस वक्त विंबलडन 2025 की खूब चर्चा हो रही है। इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक स्टार्स दर्शक के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, कुछ भारतीय स्टार भी टेनिस के इस टूर्नामेंट के मुकाबलों में देखे गए। इस दौरान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा को देखा गया। इस लिस्ट में अब टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी नाम जुड़ गया है।

लॉर्ड्स में 10 जुलाई को होने वाले मुकाबले से पहले पंत जैनिक सिनर और ग्रिगोर दिमित्रोव का मैच देखने के लिए पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने विंबलडन 2025 के टूर्नामेंट और उसमें प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों पर बात की। इस दौरान पंत ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए बताया कि इस साल कौन खिलाड़ी खिताब को अपने नाम कर सकता है।

पंत ने इसे बताया विंबलडन 2025 का विजेता

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए ऋषभ पंत ने विंबलडन 2025 के विजेता की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि मुझे अल्काराज को सपोर्ट करना चाहिए। मुझे लगता है कि वो विंबलडन टाइटल जीतने जा रहे हैं और ये मेरे द्वारा की गई भविष्यवाणी है। बाकी तो जो भी अच्छा खेलेगा वो ही खिताब को अपने नाम करेगा। मेरा मानना है कि जोकोविच निश्चित रूप से मेरे शॉट्स जीत सकते हैं। इसके आगे पंत ने कहा कि मैं पहली बार इसके टूर्नामेंट में आया हूं और यहां आकर निश्चित रूप से मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इससे पहले मुझे रोजर फेडरर काफी पसंद थे। उनका बैकहैंड मुझे काफी पसंद है। उनकी ये चीज मुझे हमेशा प्रेरित करती है।

पंत ने अल्काराज को बताया फेवरेट

पंत ने स्टार खिलाड़ी अल्काराज पर बात करते हुए कहा है कि ये खेल जिस तरह से विकसित हो रहा है उसमें जोकोविच कमाल के हैं, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा सिनर और अल्काराज हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि निक किर्गियोस करिश्मा हैं और मुझे लगता है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें मैं वास्तव में देखना पसंद करता। उनका खेल कमाल का था।

इससे पहले विराट कोहली भी विंबलडन 2025 में नोवाक जोकोविच के मुकाबले के दौरान पहुंचे थे। इस मैच में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आए थे। उस मुकाबलों को नोवाक जोकोविच ने जीता था। जिसके बाद कोहली ने उनके खेल की प्रशंसा करते हुए इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज