PIC: Twitter 
खेल

Rilee Rossouw ने T20 World Cup में कायम की नई मिसाल, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले South Africa के पहले बल्लेबाज़ बने

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

आज आईसीसी T20 World Cup, 2022 बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बीच (BAN vs SAF) दिन की पहली भिड़ंत रही। इस मैच में साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ रिले रोसौव ( Rilee Rossouw) ने जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए सेंचुरी ठोक दी और T20 World Cup के इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले साऊथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज़ बन गए। इसके साथ ही, T20I Cricket में सेंचुरी मारने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए। 

T20 World Cup के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि Rilee Rossouw से पहले क्रिस गेल (Chris Gayle), सुरेश रैना (Suresh Raina), महेला जयवर्धने.(Mahela Jayawardene), ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum), एलेक्ल हेल्स (Alex Hales), अहमद शहजाद (Ahmed Shamshad), तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) और जोस बटलर (Jos Butler) T20 World Cup में शतक लगा चुके हैं। गौरतलब है कि, क्रिस गेल ने T20 World Cup में 2 बार सेंचुरी लगाई है। रिले रोसौव इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सेंचुरी मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1585494007118848000

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका की टीम तरफ से रिले रोसौव के अलावा क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 38 गेंद गेंदों में 63 रन बना बनाए। रोसौव ने सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी लगाई। T20 International Cricket में Rilee Rossouw की यह दूसरी सेंचुरी है। इस मैच में उन्होंने 56 बॉल में 194.64 की स्ट्राइक रेट से 8 छक्के, और 7 चौके की मदद से कुल 109 रन बनाए। 

आपको याद दिला दें कि कुछ कुछ दिनों पहले भारत के दौरे में IND vs SAF T20I Series, 2022 के 4 अक्टूबर 2022 को इंदौर में खेले गए एक मैच में शानदार 100 रनों की पारी खेली थी और नॉट आउट रहे थे। 

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल