मैड्रिड: रीयाल बेटिस ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एल्ची के हाथों 1-0 से हार के कारण चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचने का मौका गंवा दिया। बेटिस को कोपा डेल रे फाइनल से पहले इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। बेटिस कोपा डेल रे फाइनल में शनिवार को वेलेंसिया का सामना करेगा।
वेलेंसिया को भी एक अन्य मैच में विल्लारीयाल ने 2-0 से हराया। टेटे मोरेंटे के 82वें मिनट में किये गये गोल से बेटिस की चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
इस मैच में जीत से उसके दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना, तीसरे स्थान की टीम सेविला और चौथे स्थान की टीम एटलेटिको मैड्रिड के समान अंक हो जाते। ला लिगा के एक अन्य मैच में मालोर्का ने अलावेस को 2-1 से हराया। (एजेंसी)