अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

अभिषेक बढ़ाएंगे युवराज की विरासत, वर्ल्ड क्रिकेट में जल्द ही मचाएंगे तहलका; दिग्गजों ने किया दावा

Ravichandran Ashwin Hails Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में सुपर-4 के खिलाफ शानदार 74 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद रविचंद्रन अश्विन ने सराहना की।

उज्जवल सिन्हा

Ravichandran Ashwin Hails Abhishek Sharma: भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 में शानदार 74 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा के इस पारी के बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने सराहना की।

रविचंद्रन अश्विन ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि यह युवा खिलाड़ी ‘भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक' बन जाएगा। अभिषेक की 39 गेंद पर 74 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने रविवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को आसानी से छह विकेट से मात दी। अभिषेक ने इस पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाते हुए कमाल के शॉट लगाये।

युवराज सिंह की विरासत को आगे बढाएंगे अभिषेक

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह अभिषेक शर्मा का आगमन नहीं है। यह तो बस शुरुआत है। उसने अभी-अभी शुरू किया है और उसका भविष्य बहुत लंबा है। वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने जा रहा है। अश्विन ने 23 साल के अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने गुरु युवराज सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह बात लिख लीजिए। उनमें बहुत क्षमता है। जिस तरह से युवराज सिंह सीमित ओवरों में भारत के लिए सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं अभिषेक के पास भी सीमित ओवरों के प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की क्षमता है। वह उस स्तर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुझे लगता है कि वह युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह एक अद्भुत प्रतिभा हैं।

अभिषेक की पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे, लेकिन अश्विन के लिए उनके शॉट लगाने की कलात्मकता सबसे अलग थी। इस खब्बू बल्लेबाज ने पारी के आठवें ओवर में सईम अयूब के खिलाफ महान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में ‘हेलीकॉप्टर शॉट' जैसे स्ट्रोक के साथ चौका जड़ा।

धोनी की तरह मारा हेलीकॉप्टर शॉट

अश्विन ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने धोनी की तरह हेलीकॉप्टर कवर ड्राइव मारा। हर कोई उनके पांच छक्कों की बात करेगा, लेकिन मैं इस कवर ड्राइव के बारे में बात करना चाहता हूं, क्योंकि यह काफी दिलकश शॉट था। अभिषेक ने अपने बचपन के दोस्त शुभमन गिल के साथ 105 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी। वह टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा (173) रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी अभिषेक के कसीदे गढ़े।

पीटरसन ने अभिषेक की पारी पर क्या कहा?

पीटरसन ने ‘एक्स' पर लिखा कि अभिषेक शर्मा अलग स्तर का खिलाड़ी है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो कभी-कभी असफल होगा और ऐसे शॉट पर आउट होगा जिसकी काफी आलोचना होगी। वह अपने करियर में लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी लाएंगा क्योंकि वह दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बटोरेगा। उनकी आंखें में रनों की भूख दिखती है। दोस्त, इस तेवर को बनाये रखो। (एजेंसी इनपुट के साथ)

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण