रमिता जिंदल (सौजन्यः एक्स)  
खेल

रमिता जिंदल ने रचा इतिहास, महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में की एंट्री

भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल ने पेरिस ओलंपिक 2024 की महिला 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

मृणाल पाठक

शेटराउ (फ्रांस): भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के फाइनल में एंट्री कर ली है। वह महिला 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान रहीं। ऐसे में अब रमिता जिंदल से भी मेडल की उम्मीद बढ़ गई है।

हांगझोऊ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने कुल 631.5 अंक के साथ फाइनल में जगह पक्की की। वह इस ओलंपिक में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के बाद फाइनल में जगह पक्की करने वाली भारत की दूसरी निशानेबाज है। इलावेनिल शुरुआती चरण में शीर्ष निशानेबाजों में शामिल थी लेकिन आखिरी कुछ निशाने सटीक नहीं लगने के कारण वह 630.7 अंक के साथ फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

रमिता की शुरुआत धीमी रही और छठी और अंतिम सीरीज तक वह शीर्ष आठ में शामिल नहीं थी, लेकिन उन्होंने आखिरी में कुछ शानदार निशाने लगाकर फाइनल में जगह पक्की की। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में 16वें स्थान पर रहने वाली अनुभवी इलावेनिल क्वालिफिकेशन में अधिकांश समय पांचवें स्थान पर थी लेकिन आखिरी सीरीज में 103.8 की खराब स्कोर के कारण 24 साल की यह जूनियर विश्व चैंपियन पांचवें से 10वें स्थान पर खिसक गयी।

नई दिल्ली और भोपाल में ओलंपिक चयन ट्रायल के दौरान विश्व रिकॉर्ड से 0.1 अधिक 636.4 अंक हासिल करने वाली रमिता की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने शुरुआती सीरीज में 104.6 का स्कोर किया। उन्होंने इसके बाद 106.1, 104.9 , 105.3 और 105.7 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह पक्की की।

दक्षिण कोरिया की बान ह्योजिन ने 634.5 के शानदार स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन ओलंपिक रिकॉर्ड (क्यूओआर) को अपने नाम किया।  इससे पहले यह रिकॉर्ड नॉर्वे की जेनेट हेग (632.9) ने तोक्यो ओलंपिक में बनाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान