पीवी सिंधु (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

PV Sindhu and Lakshya Sen: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने सिंगापुर ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

संजय सिंह बिष्ट

PV Sindhu Lakshya and Sen in Singapore Open 2026: सिंगापुर ओपन में गुरुवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार शटलर पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मिश्रित डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

सिंधु ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। उन्होंने जापान की रिको गुंजी को सिर्फ 37 मिनट में सीधे गेम में 21-9, 21-12 से हरा दिया। सिंधु शुरू से ही मैच पर हावी दिखीं। उन्होंने रैलियों को आसानी से नियंत्रित किया और अपनी विरोधी को मैच में जमने का कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी को हराने के बाद, सिंधु ने बिना अपनी लय खोए, उसी गति के साथ टॉप-8 में जगह बनाई।

अब दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी से होगा मुकाबला

हालाकिं, उनकी अगली चुनौती अब तक की सबसे कठिन हो सकती है। पीवी सिंधु का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग से होगा। सिंधु अब तक आठ मुकाबलों में इस खिलाड़ी को कभी नहीं हरा पाई हैं।

पुरुष डबल्स में, चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक और चिराग को काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में चीनी ताइपे की जोड़ी ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन दूसरे गेम में उनकी लय पूरी तरह से बिगड़ गई। उनके विरोधियों ने 11-21 से गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में भी मुकाबला काफी देर तक संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने अपना संयम बनाए रखते हुए 21-18 से जीत हासिल ली। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के आरोन ताई और कांग खाई जिंग से होगा।

दिन का सबसे बड़ा उलटफेर मिश्रित डबल्स में देखने को मिला। यहां तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने जापान की माया तागुची और यूटा वातानाबे के खिलाफ पहले गेम में पूरी तरह से पिछड़ने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। पहला गेम 8-21 से हारने के बाद, भारतीय जोड़ी ने धीरे-धीरे आक्रामक नेट प्ले और बेहतर डिफेंस के जरिए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा, और आखिरकार जोरदार वापसी करते हुए 21-17, 21-16 से जीत हासिल की।

लक्ष्य सेन का क्वार्टर-फाइनल तक का सफर कुछ अजीब परिस्थितियों में तय हुआ, जब थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने राउंड-ऑफ-16 के मुकाबले की शुरुआत के कुछ ही पलों बाद मैच से नाम वापस ले लिया। पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता ने सिर्फ दो अंक खेले जाने के बाद ही मैच छोड़ दिया।इससे भारतीय अगले दौर में जगह मिल गई। उनका अगला मुकाबला जापान के कोकी वतनबे से होगा।

IANS इनपुट के साथ

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें