पीकेएल सीजन 11 (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
खेल

तेलुगु टाइटन्स vs बेंगलुरु बुल्स से होगा PKL सीजन 11 का आगाज, जानें पूरा शेड्यूल

प्रो कबड्डी लीग का आगाज अक्टूबर से होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स आमने-सामने भिड़ते नज़र आएंगे। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जहां तीन जगहों पर इस सीजन के मुकाबलों को शेड्यूल किया गया है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 11 की शुरूआत जल्द ही अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस लीग के सीजन 9 का शेड्यूल जारी हो चुका है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की शुरुआत 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच से होगी।

इस मैच में घरेलू टीम तेलुगु टाइटन्स और उनके स्टार रेडर पवन सहरावत का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के लिए वापसी कर रहे प्रदीप नरवाल से होगा। इस बार प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में को शेड्यूल किए गए है।

सुनील कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी

टूर्नामेंट के दूसरे मैच में यू मुंबा के सुनील कुमार, जो 1.015 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर हैं, उनका सामना दबंग दिल्ली के.सी. के स्टार रेडर नवीन कुमार से होगा।

इस बार, पीकेएल तीन शहरों के प्रारूप में लौटेगा, जिसका 2024 संस्करण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद यह 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में शिफ्ट हो जाएगा। तीसरा चरण 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में शुरू होगा।

हालांकि, प्लेऑफ के लिए कार्यक्रम और स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रो कबड्डी लीग का शेड्यूल

प्रो कबड्डी लीग सीजन  11 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की गई।

पूरी हुई नीलामी

पीकेएल विज्ञप्ति में कहा गया है कि, प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की नीलामी 15-16 अगस्त 2024 को मुंबई में हुई थी, जिसमें आठ खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर बिके, जो लीग के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।

सचिन, जिन्हें तमिल थलाइवाज ने खरीदा था, दो दिवसीय आयोजन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा गया। पीकेएल प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीकेएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान 12 फ्रेंचाइजियों को कुल 118 खिलाड़ी बेचे गए।

टीम डी में अर्जुन राठी महंगे खिलाड़ी

इस साल की खिलाड़ी नीलामी में अजीत वी कुमार श्रेणी सी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जब उन्हें पुणेरी पल्टन ने 66 लाख रुपये में खरीदा, वहीं जय भगवान को बेंगलुरु बुल्स ने 63 लाख रुपये में खरीदा।

अर्जुन राठी श्रेणी डी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, जिन्हें बंगाल वॉरियर्स ने 41 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा, मोहम्मद अमान को पुणेरी पल्टन टीम ने 16.2 लाख रुपये में और स्टुअर्ट सिंह को यू मुंबा ने 14.2 लाख रुपये में खरीदा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव