राष्ट्रपति के साथ भारतीय ब्लाइंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, गिफ्ट में दिया ऑटोग्राफ वाला बैट

President Droupadi Murmu: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें एक ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया।

उज्जवल सिन्हा

President Droupadi Murmu felicitates India women’s blind cricket Team: पहला महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी खिलाड़ियों से मिलते हुए तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है कि पहली बार ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। टीम ने राष्ट्रपति को ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया।

राष्ट्रपति ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता दूसरों को अपनी जिंदगी और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर टीम की तरफ से गिफ्ट की गई क्रिकेट बॉल पर भी साइन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने भी की थी मुलाकात

विश्व विजेता टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात की थी और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाते हुए विश्व कप जीत की शुभकामना दी थी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी विश्व विजेता भारतीय टीम से मुलाकात की थी।

फाइनल में नेपाल को हराया

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बीते रविवार कोलंबो में खेले गए मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की।

भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। लीग मैचों में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से, नेपाल को 85 रन से, अमेरिका को 10 विकेट से, और पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।

इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से और फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में 21 नवंबर को हुई थी। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज