स्पोर्ट्स डेस्क: राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू ने भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया है। इस दौरान 2025 में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रखते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पदम पुरस्कारों के विजेताओं की मंजूरी दी। इस सूची में कई जाने माने हस्तियों का नाम शामिल था। आर. अश्विन के अलावा इस दौरान हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन दोनों ही खिलाड़ियों को द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे। बता दें कि आर. अश्विन को पीआर श्रीजेश को ये सम्मान खेल में उतकृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
केंद सरकार के द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसमें खेल जगत के खिलाड़ियों का भी नाम शामिल था। गौरतलब है कि आर. अश्विन ने पिछले साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनका नाम मौजूदा वक्त में भारत के दिग्गज स्पिनर्स में गिना जाता है। बता दें कि अश्विन ने भारत के सबसे दूसरे सफल स्पिन गेंदबाज के रूप में अपना करियर समाप्त किया। अगर बात करें उनके टेस्ट करियर की तो उन्होंने कुल 106 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 537 विकेट लिए हैं। इस वक्त आर. अश्विन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
आर अश्विन के अलावा भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बता दें कि पिछले साल पेरिस ओंलपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी। फिलहाल श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच हैं। साल 2010 में उन्होंने भारतीय टीम के डेब्यू किया था। अपने हॉकी करियर में पीआर श्रीजेश टीम की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे।