पवन सेहरावत  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 से पहले पवन सेहरावत का भरोसा, बोले- गोल्ड की उम्मीद दबाव नहीं, टीम के लिए मोटिवेशन है

Asian Games 2026 Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 से पहले पवन सेहरावत ने जताया भरोसा। बोले- गोल्ड की उम्मीद दबाव नहीं, टीम के लिए मोटिवेशन है। भारतीय कबड्डी टीम की तैयारियां तेज।

सृष्टि मौर्य

Pawan Sehrawat Asian Games 2026 Statement: भारतीय कबड्डी टीम के उप-कप्तान और मुख्य रेडर पवन सेहरावत का मानना है कि एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद टीम पर दबाव नहीं बनाएगी, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। भारत की पुरुष कबड्डी टीम जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी कर रही है।

सेहरावत ने कहा कि लोगों को भारतीय कबड्डी टीम से गोल्ड की उम्मीद होना गर्व की बात है। उनके मुताबिक, जब किसी टीम से उम्मीदें की जाती हैं तो इसका मतलब है कि उसने खुद को उस स्तर तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि टीम इन उम्मीदों को दबाव की तरह नहीं, बल्कि मोटिवेशन की तरह ले रही है।

पवन सेहरावत का गर्व का पल

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सेहरावत ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी में से चुने गए 12 खिलाड़ियों में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। भारत की जर्सी पहनने के साथ खिलाड़ियों पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जिम्मेदारी भी होती है।

भारत का एशियन गेम्स में कबड्डी में मजबूत रिकॉर्ड रहा है। पुरुष और महिला टीमों ने मिलकर अब तक 11 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय पुरुष टीम 5 सितंबर से गांधीनगर में भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रही है।

टीम आत्मविश्वास से भरी है- पवन

पवन सेहरावत ने कहा कि कैंप में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताया है, जिससे टीम में तालमेल और भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि टीम आत्मविश्वास से भरी है और चुने गए सभी 12 खिलाड़ी अच्छा संयोजन बनाते हैं।

खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर भरोसा है और सभी का लक्ष्य एक ही है- गोल्ड मेडल जीतना। प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में 39 रेड प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड रखने वाले सेहरावत भारतीय टीम की तैयारियों का अहम हिस्सा हैं। एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता 21 सितंबर से शुरू होगी और फाइनल मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम-

  • सुनील कुमार (कप्तान)

  • पवन सेहरावत

  • अंकित जगलान

  • असलम इनामदार

  • आशु मलिक

  • अयान लोहचब

  • देवांक दलाल

  • अर्जुन देशवाल

  • जयदीप दहिया

  • राहुल सेठपाल

  • गौरव खत्री

  • सुमित सांगवान

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें

Ram Rahim Furlough: 21 दिन की फरलो खत्म, आज सिरसा डेरे से सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम