स्वप्निल कुसाले (सौजन्यः एक्स) 
खेल

शूटिंग में भारत को मिली 'स्वप्निल' कामयाबी, एक ओलंपिक में पहली बार आए 3 मेडल्स

स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 451.4 प्वॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। ऐसा करके स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है, वह इस स्पर्धा में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के निशानेबाजों ने कमाल कर दिखाया है। भारत के शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत का यह तीसरा मेडल है। ऐसा पहली बार हुआ है जब निशानेबाजी से भारत को तीन मेडल मिले हैं। स्वप्निल से पहले मनु भाकर ने एक कांस्य पदक जीता था, जबकि मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने साथ मिलकर भी एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 451.4 प्वॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। साथ ही पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता। ऐसा करके स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। हालांकि इस मैच में चीन ने बाजी मारकर गोल्ड जीता।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्ष के कुसाले ने पहली बार ओलंपिक में खेलते हुए पहला पदक जीता। कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में काम  करते थे। उनके पिता और भाई जिला स्कूल में शिक्षक हैं और मां गांव की सरपंच हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वप्निल कुसाले को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट शेयर कर ल‍िखा- ''असाधारण प्रदर्शन! #ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बेहतरीन लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है।''

जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक हासिल किया है। भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में यह तीसरा मेडल है, जो निशानेबाजी से ही आया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी