सुनील गावस्कर और विनेश फोगाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे 'लिटिल मास्टर', कहा भारत को करना चाहिए कड़ा विरोध

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पहलवान विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई करने के मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि भारत को इसका कड़ा विरोध दर्ज करना चाहिए।

मृणाल पाठक

मुंबई: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा। आज ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा वजन वर्ग का फाइनल खेला जाना था, जिसमें विनेश फोगाट हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। जिसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज करने को कहा है।

विनेश को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल में भाग लेने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गावस्कर ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ-साथ भारत सरकार को भी इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे यह भी लगता है कि यह सबसे अनुचित है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस पर ध्यान देंगे कहा और इस पर कड़ा विरोध दर्ज करेंगे क्योंकि यह शुरुआती दौर का मुकाबला नहीं है।''

गावस्कर ने कहा, ‘‘हम पदक दौर की बात कर रहे हैं और इसलिए भारत में किसी को भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए फिर चाहे वह ओलंपिक संघ हो या भारत सरकार।'' भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘वास्तव में हमें इस पूरे मामले का पूरी दृढ़ता के साथ कड़ा विरोध करना चाहिए।''

गावस्कर ने इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा,‘‘यह निश्चित रूप से पूरे भारतीय दल के लिए निराशाजनक है लेकिन यही वह जगह है जहां खिलाड़ी हर तरह की बाधा के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं।''

गावस्कर ने कहा, ‘‘खेल का मतलब आसान काम नहीं होता फिर चाहे वह क्रिकेट हो या फुटबॉल। इसमें आपको छोटी-छोटी बाधाओं का सामना करना पड़ता है। आपको उन्हें दूर करके पदक हासिल करने के लिए प्रयास करने होंगे।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी