पीवी सिंधु पोस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

पीवी सिंधु ने घायल दोस्त और अपोनेंट कैरोलिना मारिन के लिए लिखा भावुक पोस्ट

पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन कोर्ट रूम में जीतने तगड़े अपोनेंट है उतने ही गहरे दोस्त वे बैडमिंटन कोर्ट के बाहर है। साथ ही ये एक-दूसरे का और खेल का सम्मान करते है। पीवी सिंधु ने कैरोलिना को जल्दी रिकवर करने के लिए एक भावुक संदेश भेजा।

प्रिया जैस

पेरिस: बैडमिंटन कोर्ट में पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन की जोड़ी काफी मशहूर जोड़ी है। बैडमिंटन इतिहास में इन दोनों के बीच हुए मुकाबले सबसे ज्यादा रोमांचक माने गए है। इन दोनों के बीच होनेवाली टक्कर मशहूर टक्करों में से एक है।

पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन कोर्ट रूम में जीतने तगड़े अपोनेंट है उतने ही गहरे दोस्त वे बैडमिंटन कोर्ट के बाहर है। साथ ही ये एक-दूसरे का और खेल का सम्मान करते है। कैरोलिना के घायल होने पर पीवी सिंधु ने उनकी रिकवरी की विशेश के साथ उन्हें एक पोस्ट भेजा।

पीवी सिंधु ने लिखा पोस्ट

रविवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के सेमीफाइनल में चीन की हे बिंग जियाओ के खिलाफ मैच के दौरान कैरोलिना मारिन के घुटने में चोट आ गई। पीवी सिंधु भी पिछले साल खुद काफी चोटों से जूझ चुकीं है। मैच में कैरोलिना के चोटिल होने के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक भावुक संदेश में संदेश लिखा : "टूर की मेरी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी और प्यारी दोस्त, मैं तुम्हारे लिए दुनिया भर की सारी अच्छी ऊर्जा भेज रही हूं। तुम शानदार खेल रही थी और मैं तुम्हारे लिए बहुत उत्सुक थी!"

"मैं दिल से ये मानती हूं कि दौरे पर कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था जिसके खिलाफ़ खेलना मुझे तुमसे ज़्यादा नापसंद था। तुम्हारी इच्छाशक्ति, दृढ़ निश्चय और खिलाड़ियों को दबाव में डालने की अद्भुत क्षमता बेजोड़ है।" सिंधु ने आगे लिखा, "तुम्हें और तुम्हारी इच्छाशक्ति को जानते हुए ये कर रही हूं कि, यह सिर्फ़ समय की बात है, दोस्त! बस इतना जान लो कि मैं हमेशा तुम्हारी सबसे बड़ा समर्थक रहूंगी।"

सिंधु का ओलंपिक अभियान

जानकारी के लिए बता दे, कि पीवी सिंधु भी प्री क्वार्टर फाइनल में चाइना की ही बिंग जियाओ के खिलाफ खेल रही थी। जिसमें पीवी सिंधु सीधे सेटों में 21-19 और 21-14 से हार गई थी। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु का अभियान प्री क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी