तूलिका मान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
खेल

जूडो खिलाड़ी तूलिका नहीं बढ़ा पाई भारत का 'मान', 28 सेकेंड में टूटा ओलंपिक में पदक जीतने का सपना

भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में शुक्रवार को यहां लंदन ओलंपिक की चैंपियन क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर हो गईं।

मृणाल पाठक

पेरिस: भारत की जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का मान बढ़ाने में असफल रही। उन्हें चार बार की ओलंपिक मेडलिस्ट क्यूबा की जूडो खिलाड़ी इडेलिस ओर्टिज से करारी हार का सामना करना पड़ा। क्यूबा की जूडोका ने सिर्फ 28 सेकेंड में ही तूलिका मान को हरा दिया। इस हार के साथ ही तूलीका का मेडल जीतने का सपना टूट गया है।

तूलिका मान के बाहर होने के साथ ही भारत का जूडो में मेडल जीतने का सपना केवल सपना ही रह गया है। क्योंकि जूडो में भारत का प्रतिनिधि करने वाली वह एक मात्र खिलाड़ी थी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता दिल्ली की तूलिका को क्यूबा की खिलाड़ी के खिलाफ इप्पोन से 0-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

क्यूबा की खिलाड़ी के नाम चार ओलंपिक पदक हैं जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। ओर्टिज के खिलाफ तूलिका सिर्फ 28 सेकेंड की मुकाबले में टिक सकीं। तूलिका की हार के साथ जूडो में भारत का अभियान खत्म हो गया क्योंकि वह पेरिस खेलों में इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र खिलाड़ी थीं।

इप्पोन दांव में जुडो खिलाड़ी अपने विरोधी को मैट पर काफी ताकत और गति से उसकी पीठ के बल गिराता है। इप्पोन तब दिया गया है जब कोई खिलाड़ी विरोधी को 20 सेकेंड तक अपनी गिरफ्त में रखता है या फिर विरोधी खिलाड़ी हार मान लेता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट