पेरिस: पेरिस ओलंपिक में जहां भारत के खाते में अब तक 3 कांस्य पदक आ चुके है। वहीं मंगलवार को कुश्ती में विनेश फोगाट की जबरदस्त दावेदारी के साथ भारत के खाते में एक और स्वर्ण या सिल्वर मेडल का आना पक्का हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर के साथ जैवलीन थ्रो के फाइनल में अपनी जगह बना ली।
हालांकि मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही। लेकिन, अब भी हॉकी टीम के पास भारत के लिए ब्रॉन्ज जीतने का एक अवसर बचा हुआ है। जिसे पाने के लिए हॉकी टीम जल्द ही स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
तो वहीं आज पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी अपना दबदबा बनाने मैदान में उतरेंगे। साथ ही वेटलिफ्टिंग में मेडल राउंड में भारत की मीराबाई चानू भी अपना जलवा दिखाने उतरेगी। इसी के साथ आज भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 12वें दिन बुधवार का कार्यक्रम इस प्रकार है। .
मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार - सुबह 11.00 बजे।
पुरुष ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे - दोपहर 1.35 बजे।
महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी - दोपहर 1.55 बजे।
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) - दोपहर 2.09 बजे।
पुरुषों की ट्रिपल जंप (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा - रात 10.45 बजे।
पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले - देर रात 1.13 बजे (बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)।
महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे।
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी - दोपहर 1.30 बजे।
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल - दोपहर 3.05 बजे। महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (पदक मुकाबला): विनेश फोगाट- रात 12:20 बजे के बाद।
महिला 49 किग्रा (पदक चरण): सैखोम मीराबाई चानू - रात 11.00 बजे।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में दिखाया दबदबा; पक्का किया सिल्वर, स्वर्णिम हुईं भारत की उम्मीदें