रीतिका हुडा, अदिति अशोक और दीक्षा डागर 
खेल

Paris Olympics 2024 LIVE Updates: विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं? 11 अगस्त को होगा फैसला

पेरिस ओलंपिक का आज 15वां दिन है, जहां भारत को एक और पदक मिल सकता है। आज 10 अगस्त को भारत की पहलवान रीतिका हुड्डा पर सभी की नजरें होंगी, जो भारत को पदक दिला सकते हैं। साथ ही अन्य खेलों में भारतीय दल की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 10 अगस्त को 15वें दिन का खेल खेला जाना है। भारत ने अब तक छह मेडल अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि आज भी भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है। यब मेडल रीतिका हुड्डा दिला सकती हैं। वह 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में भारत को सातवां पदक दिला सकती हैं। उनके अलावा गोल्फ में अदिति अशोक और दिक्षा डागर भी वूमेन इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले (राउंड 4) में खेलेंगी। तो चलिए जानते हैं आज के दिन का भारत का शेड्यूल…

विनेश फोगाट की अपील पर 11 अगस्त तक टला फैसला

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल को लेकर सीएएस कोर्ट का फैसला टल गया है। अब कोर्ट रविवार को इस मामले में फैसला सुनाएगा। बता दें कि सेमीफाइनल जीतने के बाद फाइनल से पहले 100 ग्राम ओवरवेट की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विनेश ने देश के लिए जो किया है, उसे लोग कभी नहीं भूलेंगे: नीरज

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पहलवान विनेश फोगाट की खेल पंचाट (सीएएस) की गयी अपील को सफल रहने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा तो भी लोगों यह भूलना नहीं चाहिये कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है। विनेश को बुधवार को निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक के फाइनल के लिए अयोग्य ठहराकर बाहर दिया गया था।

अमन सेहरावत से PM नरेंद्र मोदी ने की बात

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने मुकाबले में देश को कांस्य पदक दिलाया। उनके इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन पर बधाई दी है। अमन ने शुक्रवार को 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

रीतिका के पास अब भी मेडल जीतने का मौका

भारत की पहलवान रीतिका हुड्डा भले ही क्वार्टर फाइनल में हार गईं हैं, लेकिन उनके पास अभी भी मेडल जीतने का मौका है। अगर रीतिका को हराने वाली कजाकिस्तान की रेसलर की एपेरी फाइनल में एंट्री कर लेती है तो उन्हें रेपचेज खेलने का मौका मिलेगा।

रीतिका हुड्डा हारीं

भारत की पहलवान रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वह सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से चूक गई हैं। मैच के अंत में स्कोर 1-1 से बराबर था। लेकिन कजाकिस्तान की रेसलर ने आखिरी अंक हासिल किया इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

रीतिका महिला के का मुकाबला ऐपेरी मेडेट काइजी से

रीतिका महिला फ्रीस्टाइल 76 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की ऐपेरी मेडेट काइज़ी के खिलाफ खेलेंगी। उनसे भारत को मेडल की उम्मीद है।

रीतिका हुड्डा जीतीं

भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में 12-2 से जीत दर्ज कर ली है। रीतिका ने समय पूरा होने से पहले ही 10 अंको की लीड हासिल कर ली थी। फिर तकनीकी श्रेष्ठता से यह मैच अपने नाम कर लिया है। अब वह क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी।

विनेश फोगाट के मेडल मामले की सुनवाई आज

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट अपना फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित हो गईं। वह अपने वजन से केवल 100 ग्राम ज्यादा थीं, जिसकी वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की है। जिसका फैसला आज सुनाया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह फैसला रात 9.30 बजे आ सकता है।

क्या भारत टोक्यो के बराबर पदक जीत पाएगा?

शनिवार को रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) प्रतिस्पर्धा करने वाली हैं। अगर वह पदक जीतती हैं, तो भारत टोक्यो 2020 में अपने जीतने पदक जीत पाया था, उतने जीतने में कांयाब हो जाएगा।

रीतिका हुड्डा होंगी एक्शन में

भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा पर सभी की नजरें होंगी। रीतिका 76 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के तरफ से चुनौती पेश करेंगी। वह भारत को ओलंपिक में मेडल जीताने वाली दूसरी महिला रेसलर बन सकती है।

गोल्फ का खेल शुरू हुआ

पेरिस ओलंपिक 2024 में अदिति अशोक, दीक्षा डागा का खेल शुरू हो गया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 15वें दिन का शेड्यूल

गोल्फ:

12:30 दोपहर - वूमेन इंडीव‍िजुअल स्ट्रोक प्ले (राउंड 4) - अदिति अशोक और दीक्षा डागर

रेसल‍िंग:

3:00 दोपहर- महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा राउंड ऑफ 16 - रीतिका हुड्डा

4:20 दोपहर- महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल (अगर क्वाल‍िफाई किया)- रीतिका हुड्डा

10:25 दोपहर- महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा सेमीफाइनल (अगर क्वाल‍िफाई किया)-रीतिका हुड्डा

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता