नदा हाफेज़ (सौजन्य-एक्स) 
खेल

7 महीने की है प्रेग्नेंट है मिस्त्र की तलवारबाज नदा हाफेज, ओलंपिक के दौरान किया खुलासा

पेरिस ओलंपिक में ये पहली बार होगा जब एक गर्भवती महिला खिलाड़ी ने अपने अजन्मे शिशु के साथ ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया हो। खेल के लिए अपने जज्बे को बरकरार रखने वाली इस महिला तलवारबाज ने पेरिस में चमक बिखेर दी।

प्रिया जैस

पेरिस: गर्भवती होने पर किसी भी महिला को उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन कुछ महिलाएं इन सबसे अलग हट कर होती है। ऐसी ही है मिस्त्र की एक तलवारबाज हाफेज, जिन्होंने गर्भवती होने के बावजूद ओलंपिक में हिस्सा लिया। मिस्र की तलवारबाज नदा हाफेज ने ऐसी स्थिति में ओलंपिक में हिस्सा लिया और उलटफेर करते हुए एक मुकाबला भी जीता।

पेरिस में सोमवार को महिलाओं की तलवारबाजी की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के कुछ घंटों बाद सात माह की गर्भवती हाफेज ने अपने 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट किया कि 'उनके गर्भ में एक लिटिल ओलंपियन पल रहा है।'

कैरो की 26 साल की तलवारबाज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को 15-13 से हराकर उलटफेर किया था। लेकिन इसके बाद जब उनका मुकाबला कोरिया की जियोन हेयंग से हुआ, तो वह जियोन से 7-15 से हार गई।

हाफेज ने किया पोस्ट हाफेज ने लिखा, मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया, भले ही ये शारीरिक और भावनात्मक हों। गर्भावस्था खुद में इतनी कठिन यात्रा है लेकिन जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था। मैं यह पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

जिमनास्ट रह चुकी है नदा

मेडिसिन में डिग्री हासिल कर चुकी हाफेज एक पूर्व जिम्नास्ट हैं। नदा हाफेज इससे पहले भी 2 ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं है। उन्होंने 2019 अफ्रीकी खेलों में व्यक्तिगत और टीम सेबर स्पर्धाओं में स्वर्ण जीते थे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल