पेरिस ओलंपिक (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
खेल

Paris Olympic 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में लेडी गागा जमाएगी रंग, जानिए कहां और कब देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 का शुभारंभ आज 26 जुलाई को होने जा रहा है। ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में लेडी गागा सहित कई पॉप स्टार शिरकत करेंगे। ओलंपिक का लाइव स्ट्रीमिंग आप घर बैठे देख सकते है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 26 जुलाई को शुभारंभ होने जा रहा है। हालांकि खेलों के इवेंट की शुरूवात 24 जुलाई से हो चुकी है। लेकिन ओलंपिक की ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी आज होगी। इस बार की ओपनिंग सेरेमनी बहुत खास होने वाली है, क्योंकि इस बार ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में न होते हुए सीन नदी पर होगी।

पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में आज कई मशहूर पॉप स्टार भी अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में चार चांद लगाते नज़र आएंगे।

सीन नदी पर होगी परेड

आम तौर पर खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश करते हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक में 206 देशों के 10500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों पर सवार होकर सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। इस दौरान सीन नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसलाअफजाई के लिये मौजूद रहेंगे। ओपनिंग के दौरान भारत के दल में 117 खिलाड़ी होंगे। इस बार भारत की ओर से मिशन प्रमुख ओलंपिक पदक विजेता पूर्व निशानेबाज गगन नारंग होंगे। भारत की ओर से इस बार ओलंपिक में महिला में पीवी सिंधु और पुरूष में शरत कमल धव्जवाहक होंगे।

परेड में भारत का स्थान

परेड में भारत का स्थान 84 नंबर पर होगा। यह क्रम फ्रांस भाषा की अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर निर्धारित किया गया है।

लेडी गागा जमाएगी रंग

कई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये बात सामने आयी है कि पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा और सेलीन डियोन परफॉर्म कर सकती है। रिपोर्टस के अनुसार दोनों ही स्टार पेरिस पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि सेरेमनी के दौरान हर पुल पर डांसर्स मौजुद होगे। इसमें लगभग 3000 कलाकार और डांसर्स शामिल होगे।

पेरिस के मौसम का हाल

फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश का अनुमान जताया है। दोपहर को मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को बारिश हो सकती है जिस समय उद्घाटन समारोह होना है । हालांकि बारिश का उद्घाटन समारोह पर असर नहीं होगा कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार होगा।

कब और कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी

पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी आज 26 जुलाई को स्थानीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगी। वहीं भारतीय समय के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे दिखाई जाएगी। ओपनिंग सेरेमनी सीन नदी पर होगी। जिसके किनारे सैकड़ों दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

कहां देख सकेंगे लाइव

भारत में दर्शक इस प्रीमियर स्पोर्ट्स इवेंट को Sports 18, 1 SD और Sports 18 1 HD टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। इलके अलावा पेरिस 2024 ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। दर्शक ये लाइव इवेंट डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट