भजन कौर (सौजन्य-एक्स) 
खेल

तीरंदाजी: भजन कौर राउंड 16 में, सिंगल्स में खत्म हुआ धीरज और अंकिता का सफर

पेरिस ओलंपिक के तीरंदाजी इवेंट में भजन कौर ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। वहीं तीरंदाज धीरज बोम्मोदेवरा और अंकिता भकत अपना कमाल नहीं दिखा पाए और इसी के साथ ओलंपिक में उनका सफर खत्म हो गया।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक के तीरंदाजी इवेंट में भारत के धीरज बोम्मादेवरा और भजन ने अंतिम 16 राउंड में जगह बना ली है। वहीं तीरंदाजी के एकल में भारत के तीरंदाज अपना जादू नहीं बिखेर पाए और एकल स्पर्धा से बाहर हो गए।

भारतीय तीरंदाज भजन कौर ओलंपिक के महिला एकल वर्ग में मंगलवार को यहां पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर पर 6-0 की शानदार जीत के साथ अंतिम 16 चरण में पहुंचने में सफल रही।

भजन ने अंतिम 32 दौर में मैसजोर को हराने के साथ अंकिता भकत की हार का बदला चुकता किया। पोलैंड की इस तीरंदाज ने इससे पहले अंतिम 64 चरण के मैच में अंकित को 6-4 (27-26, 26-29, 27-28, 29-27, 28-27) से हराया था।

भजन जहां अंतिम 16 में पहुंचने में सफल रही वहीं पुरुष एकल में धीरज बोम्मादेवरा को अंतिम 32 चरण में कनाडा के एरिक पीटर्स के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। धीरज तीसरे सेट के बाद 4-2 की बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और स्कोर 5-5 (28-27, 28-29, 29-27, 30-30, 30-29) से बराबरी के बाद शूट ऑफ में उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

शूटऑफ में दोनों निशानेबाजों ने 10 अंक बटोरे लेकिन केंद्र के करीब होने के कारण पीटर्स ने यादगार जीत दर्ज की। भजन ने दिन के अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया की साइफा नूरफीफा कमाल को 7-3 ((27-27 27-29 29-27 27-25 28-25) से शिकस्त देने के बाद वियोलेटा के खिलाफ अपनी लय जारी रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

भजन ने वियोलेट के खिलाफ पहले सेट और तीसरे सेट में 10 अंक वाले एक-एक और दूसरे सेट में दो निशाने लगाकर अपना दबदबा बनाया। उन्होंने 28-23, 29-26, 28-22 से आसान जीत दर्ज की। इससे पहले अंतिम 64 चरण में भजन ने शुरुआती सेट में साइफा के साथ अंक साझा किये जबकि इंडोनेशिया की तीरंदाज ने दूसरे सेट को जीतकर भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बना दिया।

यह भी पढ़ें-

क्वालीफिकेशन में 22वें स्थान पर रहने वाली भजन ने इसके बाद दबाव में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने तीसरे सेट में अच्छी वापसी करते हुए 10-10 के दो निशाने के साथ 29 का स्कोर किया। भजन ने चौथे सेट में साइफा के 25 के मुकाबले 27 अंक जुटाकर 5-3 की बढ़त बनायी और फिर आखिरी सेट में 25 के मुकाबले 28 अंक बनाकर जीत पक्की कर ली। क्वालीफिकेशन में 11वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही अंकिता पोलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ बढ़त लेने बाद लय गंवा बैठी।

पहला सेट गंवाने के बाद अंकिता ने दूसरे और तीसरे सेट को जीत कर अच्छी वापसी की थी लेकिन पोलैंड की निशानेबाज ने आखिरी दो सेट में शानदार एकाग्रता दिखाते हुए जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-

धीरज ने रात में खेले गये अंतिम 64 चरण में चेक गणराज्य के एडम ली को 7-1 (29-29,29-26, 29-28, 28-26) से हरा कर अच्छी शुरुआत की। विश्व कप कांस्य पदक विजेता धीरज ने चार सेट तक चले इस मुकाबले में सात बार 10 अंक वाला निशाना लगाया।

क्वालीफिकेशन के व्यक्तिगत दौर में चौथे स्थान पर रहे धीरज को अंतिम 32 चरण में पीटर्स ने कड़ी टक्कर दी। पीटर्स ने अपने आखिरी छह निशाने 10 अंकों वाले लगाये जबकि धीरज इस दौरान 10 अंक के पांच निशाने लगाने के बाद आखिरी निशाना नौ अंक का लगा बैठे।

ओलंपिक में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे धीरज शूट ऑफ में भी 10 अंक बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सके। इससे पहले भारत की पुरुष और महिला टीमों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल