मोकी: पाकिस्तान की टीम अपना मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती तो इस बार कैसे छोड़ सकती थी। इस बार भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने ऐसी हरकत की उन्हें फिर शर्मिंदा होना पड़ा। हुआ यूं कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मुकाबला जो भारत और चीन के बीच खेला जा रहा था, उसे देखने पाकिस्तान की हॉकी टीम भी पहुंची थी।
फाइनल देखने पहुंचना कोई बुरी बात नहीं लेकिन पाकिस्तान की टीम फाइनल मैच के दौरान अपने साथ चीन के सपोर्ट में चीन का झंडा लेकर बैठी हुई थी। उसी टीम का झंडा जिसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान चीन के सपोर्ट में उनका झंडा हाथ में लेकर बैठे हुए थे।
हालांकि, इसका कोई असर नहीं हुआ और आखिर में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से धूल चटा दी। इस जीत के बाद फैंस ने उन्हें बड़ा ट्रोल किया। फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट और पोस्ट डालकर एक बार फिर पाकिस्तान की टीम का मज़ाक उड़ाया।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बिना कोई मुकाबला गवाएं ये खिताब अपने नाम किया है, जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इस बीच फाइनल में पाकिस्तान की इस हरकर के लिए टीम को बहुत ट्रोल किया जा रहा है।
पाकिस्तान टीम जो चीन से हारकर बाहर हो गई थी उसी टीम का झंडा लिए वे फाइनल में चीन का ही सपोर्ट कर रहे थे। इस पर फैंस ने मजेदार मीम बनाना शुरू कर दिए और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर रहे है।
पाकिस्तान की पसंदीदा टीम के हारने पर फैन ने जताया अफसोस।
पाकिस्तान टीम को चीन का झंडा पकड़ते देख फैंस ने कहा।
भारत ने मंगलवार को मेजबान चीन पर 1-0 से जीत दर्ज करके पांचवीं बार पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम 2011, 2016, 2018 और 2023 में ये खिताब अपने नाम कर चुकी है।
भारत ने फाइनल की शुरुआत थोड़ी घबराहट के साथ की, जिससे मुकाबला ढीला पड़ रहा था, लेकिन चीन इस बात का फायदा नहीं उठा पाई। पूरे मुकाबले के दौरान चीन भारत को कड़ी टक्कर दे रही थी। दोनों ही टीमें एक-दूसरे गोल करने से रोकने में सक्षम थी। भारत ने कई बार गोल करने की कोशिश की लेकिन भारत की तरह चीन भी अपने गोल की रक्षा करने में कामयाब हो रही थी।
फाइनल में जब आखिरी दस मिनट बचे थे तो ऐसा लग रहा था कि मुकाबला शूटआउट की ओर जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा होने नहीं दिया। 51वें मिनट पर भारत के जुगराज सिंह ने अपना कमाल दिखाया और गोल कर 1-0 से टीम के लिए बढ़त बनाई और आगे फिर चीन को मौका नहीं दिया और खिताब अपने नाम किया।