खेल

“हम तो आ गए हैं, क्या आप तैयार हैं...”, पाक के फाइनल में पहुंचने के बाद शोएब अख्तर ने दी भारत को चुनौती

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच सेमीफाइनल का पहला खेला गया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, आज भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। यदि भारत आज का मैच जीत जाता है तो, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का मैच खेला जाएगा। 

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 World Cup 2022 Final) में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान की जीत के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी टीम को बड़ी जीत की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान का सामना करने की चुनौती दी।

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "न्यूजीलैंड ने 92 में सेमीफाइनल हारा, 99 में हारा...अब 2022 में हार गया। कई गलतियां उन्होंने की हैं लेकिन उससे पहले पाकिस्तान आपको फाइनल के लिए बधाई। पाकिस्तान की कौम ने दुआएं करके टीम को यहां कर पहुंचा। क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि ये क्वालिफाई भी कर पाएंगे, जैसा वो खेल रहे थे। जिम्बाब्वे से हारने के बाद, नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को मार देगी... हो ही नहीं सकता था। थैंक यू पाकिस्तानियों। आपकी वजह से ये सब हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, "कम बैक करना पाकिस्तानी आदत है। मुझे यकीन हो गया है अब। एक देश के तौर पर... एक क्रिकेट टीम के तौर पर हम पाकिस्तानी कौम वापसी करेंगे। क्रिकेट एक ऐसी चीज है जो देश का चरित्र दिखाती है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “टॉस हारना पाकिस्तान के लिए सही गया। बाबर आजम और रिजवान की बल्ले पर गेंद आ रही थी इसलिए उन्होंने वापसी की। न्यूजीलैंड की ओर से खराब कप्तानी, खराब फील्डिंग। हारिस ने आने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। बाबर की वजह से, खासकर पाकिस्तानी गेंदबाजी की वजह से वो फाइनल में है। अब 1992 वर्ल्ड की याद आ गई। पाकिस्तान एक बार फिर MCG में जाएगा और पाकिस्तान की दुआओं की वजह से जाएगा। मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

उन्होंने आखिरी में कहा, “इंडिया हम तो पहुंच गए हैं... क्या आप तैयार हैं। MCG है, यहां पर 92 वाला इतिहास ही शायद दोहराया जाएगा। शायद इंग्लैंड एक बार फिर मात खा जाए। लेकिन मैं इंडिया को फाइनल में चाहता हूं।”

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब