पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में पटका 
खेल

SA VS PAK : पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में पटका, रीजा हेंड्रिक्स ने खूब की पाक बॉलर्स की धुनाई

सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के ताबड़-तोड़ शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आज 14 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट और 3 गेंद बाकी रहते हुए ही हरा दिया।

राहुल गोस्वामी

सेंचुरियन: सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के ताबड़-तोड़ शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आज 14 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट और 3 गेंद बाकी रहते हुए ही हरा दिया और एक मैच बाकी रहते तीन मैचों की इस सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। वहीं अगस्त 2022 के बाद से यह दक्षिण अफ्रीका की पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत रही है।

जी हां, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को तीन गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर दो साल से अधिक समय में पहली बार टी20 श्रृंखला जीत ली । वहीं सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स ने 63 गेंद में 117 रन बनाये जिससे मेजबान टीम ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में तीन विकेट पर 210 रन असानी से बना लिये।

हालांकि इससे पहले पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के 57 गेंद पर नाबाद 98 रन की मदद से पांच विकेट पर 206 रन बनाये थे । लेकिन अयूब बदकिस्मत रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके चूंकि पारी की आखिरी नौ गेंद उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला । वहीं दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला एक मैच बाकी रहते 2 । 0 से अपने नाम कर ली । यह अगस्त 2022 के बाद टी20 श्रृंखला में उसकी पहली जीत है।

दोनों टीमों ने मिलकर 416 रन बनाये जो उनके आपसी टी20 इतिहास में 17 साल में पहली बार ही हुआ है । हेंडरिक्स उस समय क्रीज पर आये जब दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट 28 रन पर गंवा दिये थे । उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके जड़े। उन्होंने रासी वान डेर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 157 रन की साझेदारी की । वान डेर डुसेन 38 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

जानकारी दें कि, ये रीजा हेंड्रिक्स का पहला टी20 शतक है, जहां उन्हें जमकर छक्के-चौके लगाते हुए देखा गया। वहीं हेंड्रिक्स ने सिर्फ 63 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे। वहीं इस शतक के साथ रीजा हेंड्रिक्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक (17) पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बन गए, उन्होंने क्विंटन डी कॉक के 16 पचास से अधिक स्कोर को बी पीछे छोड़ दिया।वहीं आखिरी टी20 मैच शनिवार को जोहानिसबर्ग में खेला जायेगा ।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव