-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- One Advice From His Father Changed Raj Kapoors Life He Started With Spotboy And Also Faced Flop Films
पिता की एक सलाह ने बदली राज कपूर की जिंदगी, स्पॉटबॉय से की शुरुआत, फ्लॉप फिल्मोंं का भी किया सामना
- Written By: अदिति भंडारी
राज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक हेल्पर के तौर पर की थी। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें नीचे से शुरुआत करने की सलाह दी थी। राज कपूर ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया था।

राज कपूर (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे राज कपूर। जिनको आज भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है। राज कपूर को शोमैन के नाम से भी जाना जाता है। राज कपूर का काम जितना निराला है, उनकी ही निराली उनके करियर की शुरुआत है। फिल्म जगत के इतने बड़े परिवार से होने के बाद में भी राज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक हेल्पर के तौर पर की थी।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे राज कपूर। जब वे अपने पिता के साथ मुंबई आए, तब उन्हें उनके पिता ने एक मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि राजू, नीचे से शुरुआत करोगे तो ऊपर तक जाओगे। पिता की इस बात का राज कपूर ने गांठ बांध ली।
स्पॉटबॉय तौर पर किया काम
राज कपूर ने 17 साल की उम्र में रंजीत मूवीकॉम और बांबे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटबॉय के तौर पर काम शुरू किया। उस समय के मशहूर निर्देशक में शुमार केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करते थे। एक बार राज कपूर ने इतनी जोर से क्लैप किया कि नायक की नकली दाड़ी क्लैप में फंसकर बाहर आ गई और केदार शर्मा ने गुस्से में आकर राज कपूर को जोरदार चांटा मार दिया। इसके बाद केदार ने अपनी ही फिल्म नीलकमल में राज कपूर को बतौर नायक लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
कर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
राज कपूर का शुरुआती करियर
1947 में नीलकमल से उन्हें बड़े ब्रेक मिला। इस फिल्म में वे उस समय की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला के साथ काम कर चुके थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में अर्ध हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उनकी अन्य रिलीज जैसे जेल यात्रा, दिल की रानी और चित्तौड़ विजय ने सिनेमाघर में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
एंटरटेनमेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद 1948 में, उन्होंने अपना खुद का बैनर आरके फिल्म्स की स्थापना की और संगीत नाटक ‘आग’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने नरगिस, प्रेमनाथ और कामिनी कौशल के साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने एक औसत कमाई की, लेकिन आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई।
राज कपूर का स्टारडम
साल 1949 में फिल्म जगत के शोमैन को करियर की दिशा मिल गई। उनकी पहली रिलीज़ सुनहरे दिन बिजनेस के नजरिए से फ्लॉप रही, लेकिन अगली फिल्म परिवर्तन ने ठीक-ठाक कमाई कर ली। इसके बाद उनकी तीसरी रिलीज़ ‘अंदाज’, जिसमें दिलीप कुमार और नरगिस भी थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर बन गई। इन फिल्मों के बाद राज कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी चलने लगीं।
फिर आई करियर में गिरावट
एक्टर के रूप में 1966 के बाद की फिल्में जैसे अराउंड द वर्ल्ड और सपनों का सौदागर बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप रहीं। 1970 में, उन्होंने मेरा नाम जोकर का निर्देशन और अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर एक आपदा थी। इस फिल्म के लिए राज कपूर ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। इस फिल्म ने उनके फिल्म निर्माण स्टूडियो को लगभग दिवालिया बना दिया। बाद में इस फिल्म ने एक पंथ का निर्माण किया और इसे एक गलत समझी गई फिल्म के रूप में स्वीकार किया गया। अब यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक फिल्म के रूप में जानी जाती है।
इसके बाद अगले साल उनका स्टूडियो फिर से चल निकला जब उन्होंने अपने बेटे रणधीर कपूर के करियर की शुरुआत पारिवारिक ड्रामा कल आज और कल से की। इस फिल्म ने कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ लाया, जिसमें पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर मुख्य भूमिकाओं में थे और साथ ही रणधीर की होने वाली पत्नी बबीता भी थीं।
One advice from his father changed raj kapoors life he started with spotboy and also faced flop films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
Jul 14, 2026 | 08:38 PMबैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Jul 14, 2026 | 08:30 PMप्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PMकर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
Jul 14, 2026 | 08:24 PMभूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM










