खेल

पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, जय शाह के बयान से शाहिद अफरीदी को लगी मिर्ची, ट्वीट कर उगला जहर

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। खबर आई थी कि, भारतीय टीम अगले साल वनडे एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) जाएगी। लेकिन, जय शाह ने अब पूरा मामला साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि, भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। शाह के इस बयान से पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को मिर्ची लग गई।

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने ट्वीट करते हुए एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने ट्वीट किया- 'जब पिछले 12 महीनों में दोनों पक्षों के प्लेयर्स के बीच दोस्ताना व्यवहार बन रहा था, जिसने 2 देशों में अच्छा फील-गुड फैक्टर पैदा किया है, तो BCCI सचिव को T20 World Cup मैच की पूर्व संध्या पर यह बयान नहीं देना चाहिए? भारत में क्रिकेट प्रशासन में अनुभव की कमी को दर्शाता है।'

अफरीदी (Shahid Afridi) के अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने भी ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो बीसीसीआई को क्या दिक्कत है। अगर बीसीसीआई मांग कर रहा है कि एशिया कप 2023 किसी तटस्थ स्थान पर खेला जाए, तो भारत में अगले साल होने वाला विश्व कप भी तटस्थ स्थान पर खेला जाना चाहिए।'

मंगलवार को मुंबई में बीसीसीआई (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) हुई। इस बैठक के बाद शाह ने कहा था, ‘हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हम तटस्थ स्थान पर खेलेंगे।’ सचिव जय शाह के इस बयान से पाकिस्तान को एक बार फिर मिर्ची लग गई। 

बता दें कि, जय शाह को इस एजीएम में दूसरे कार्यकाल के लिए सचिव के रूप में फिर से चुना गया। इतना ही नहीं वह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के भी अध्यक्ष हैं। 

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी