खेल

पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज अजहर अली टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

मृणाल पाठक

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही श्रृंखला के शनिवार को यहां शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अजहर (37 वर्ष) ने अभी तक 96 टेस्ट में 42.49 के औसत से 7097 रन बनाये हैं। 

उनके नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन-रात्रि मैच में नाबाद 302 रन था। उनके नाम आठ विकेट भी हैं। पाकिस्तान के लिये वह 53 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 1895 और 985 रन बनाये हैं। 

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1603649538992095237

अजहर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘शीर्ष स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मानजनक रहा है। संन्यास का फैसला करना हमेशा ही कठिन होता है लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मैंने महसूस किया कि यह मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है।'' (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?