नोवाक जोकोविच (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

Wimblendon 2025: जीत से पहले बुरी तरह गिरे नोवाक जोकोविच, बोले- अब मेरा शरीर...

क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद जोकोविच ने कहा कि गिरना बहुत अजीब था। घास पर ऐसा ही होता है। करियर में ग्रास कोर्ट पर कई बार ऐसा हो चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कोर्ट पर गिरने के बारे में बात की।

संजय सिंह बिष्ट

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में प्लावियो कोबोली को हरा दिया। इसके बाद वो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में ज्यादा चर्चा हुई। दरअसल, क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने से पहले जोकोविच कोर्ट पर गिर पड़े। जिसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए। इसके बाद चैंपियन खिलाड़ी उठे और मुकाबले को 6-7 (6), 6-2, 7-5 और 6-4 से अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा कि "यह बहुत अजीब साथ था। घास पर ज्यादातर ऐसा ही होता है। मेरे करियर में ग्रास-कोर्ट कई बार ऐसा हो चुका है। स्पष्ट है कि मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा, इसलिए चोट का असर मुझे अगले दिन महसूस होगा। तो देखते हैं। मैं उम्मीद कर रहा हू कि अगले 24 से 48 घंटो में जो कुछ भी हुआ है, वह ज्यादा गंभीर न हो, ताकि मैं दो दिनों में बिना दर्द के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल सकूं।"

फेडरर को किया पीछे

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2025 में इटली के फ्लेवियों कोबोली को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद वो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही जोकोविच ने दिग्गज रोजर फेडरर का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

नोवाक जोकोविच इस जीत के साथ ही 14वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले रोजर और जोकोविच 13-13 बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। अब इसके सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। कुल मिलाकर जोकोविच के लिए ये जीत खास रही।

ये भी पढ़ें: 

जोकोविच से पहले कार्लोस अल्कारेज ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट काटा। 8 जुलाई को हुए मुकाबले में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरून नोरी को सीधे सेटो में जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट काटा। इस हिसाब से विबंलडन 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज ने लगातार तीसरी बार इस खिताब को जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कार्लोस अल्कारेज और कैमरून ग्रीन के बीच टेनिस का ये मुकाबला कुल 3 घंटे तक चला। लेकिन पूरे मैच में कार्लोस ने विरोधी खिलाड़ी के उपर अपना दबदबा कायम रखा। पहले सेट में अल्कारेज ने 6-2 से जीत दर्ज की।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO