एनआईएमएएस टीम  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

लद्दाख में NIMAS ने 23 दिनों में 6,000 मीटर से ऊंची 20 अनचढ़ी चोटियों पर किया सफल आरोहण

NIMAS Ladakh Peak Ascent: एनआईएमएएस दिरांग ने लद्दाख में 23 दिनों के अंदर 6,000 मीटर से ऊंची 20 अनचढ़ी चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

सृष्टि मौर्य

NIMAS Scales 20 Unclimbed Peaks In Ladakh: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स दिरांग ने लद्दाख में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की टीम ने 6,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली 20 ऐसी चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, जहां इससे पहले कोई नहीं पहुंचा था। टीम ने ये अभियान सिर्फ 23 दिनों में पूरा किया। इन सभी 20 चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण कर एनआईएमएएस ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

रक्षा मंत्रालय ने शेयर की तस्वीरें

रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस उपलब्धि की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान एनआईएमएएस ने लद्दाख की 20 अनचढ़ी चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण किया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये उपलब्धि पर्वतारोहण, खोज अभियानों, अभियान नेतृत्व और साहसिक खेलों में भारत की बढ़ती क्षमता को दिखाती है। इससे देश के युवाओं को कठिन चुनौतियों का सामना करने और भारत के अलग-अलग इलाकों को जानने की प्रेरणा भी मिलेगी।

NIMAS क्या है?

एनआईएमएएस अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग में स्थित है। ये रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाला प्रमुख संस्थान है। एनआईएमएएस जमीन, हवा और पानी से जुड़े साहसिक खेलों में प्रशिक्षण और अभियान चलाने वाला देश का प्रमुख संस्थान है। लद्दाख में 20 ऊंची और अनचढ़ी चोटियों पर इतने कम समय में आरोहण करना संस्थान के लिए बड़ी सफलता है।

युवाओं में प्रोत्साहन बढ़ाना

एनआईएमएएस अभियान हिमालय के दूरदराज इलाकों में भारत की पर्वतारोहण और खोज अभियान क्षमता को भी दिखाता है। साथ ही, इससे युवाओं को फिटनेस, साहसिक गतिविधियों और देश के अलग-अलग क्षेत्रों को करीब से जानने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। ये उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को नए क्षेत्रों की खोज करने, चुनौतियों का सामना करने और साहसिक गतिविधियों के जरिए खुद को मजबूत बनाने के विजन से भी जुड़ी है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम