नेमार जूनियर (फोटो- IANS) 
खेल

FIFA World Cup: ब्राजील के लिए आई राहत भरी खबर, नेमार ने चोट के बाद टीम के साथ शुरू की ट्रेनिंग

Brazil Football Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील के लिए राहत की खबर है। चोट से उबरकर नेमार ने टीम के साथ पूरी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में उनकी वापसी संभव है।

संजय सिंह बिष्ट

Neymar Jr. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। स्टार फुटबॉलर नेमार चोट से उबरने के बाद टीम के साथ पूरी ट्रेनिंग में लौट आए हैं। नेमार स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शुरुआती एकादश में शामिल हो सकते हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत में हुए थे चोटिल

सैंटोस क्लब के लिए खेलने वाले 34 वर्षीय नेमार टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चोटिल हो गए थे। उन्हें ग्रेड-2 काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव) की समस्या थी, जिसके कारण वह शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल सके थे। हालांकि, पिछले सप्ताह उन्होंने थोड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और अब वह पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। नेमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी ट्रेनिंग ड्रिल्स की झलकियां शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "भगवान का शुक्र है, मैं बहुत खुश हूं।"

काफ स्ट्रेन से ठीक हुए नेमार

शुक्रवार को ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने बताया था कि 34 साल के नेमार ग्रेड टू काफ स्ट्रेन से ठीक हो गए हैं और उन्हें मियामी में स्कॉटलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले ग्रुप सी के आखिरी मैच के लिए मैच डे टीम में शामिल किया जाएगा। टीम के साथी लुकास पैक्वेटा ने कहा कि नेमार के आने से पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हौसला बढ़ेगा। मिडफील्डर ने रविवार को पत्रकारों से कहा, "हम सभी नेमार की वापसी से खुश हैं। वह हमारी नेशनल टीम के लिए बहुत जरूरी खिलाड़ी हैं, जिनका शानदार इतिहास रहा है और जो हमारे लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द फिर से मैदान पर हमारी मदद करेंगे।"

नेमार ब्राजील के सबसे सफल गोल स्कोरर हैं। उन्होंने टीम के लिए 128 मैचों में 79 गोल किए हैं। अक्टूबर 2023 में गंभीर घुटने की चोट के बाद वह लंबे समय तक नेशनल टीम से बाहर रहे थे। नेमार ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले इशारा किया था कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है। 34 साल के नेमार ने फीफा द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा था, 'द लास्ट डांस।"

ग्रुप सी में ब्राजील फिलहाल चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। मोरक्को भी चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, लेकिन गोल अंतर के आधार पर ब्राजील मोरक्को से आगे है। स्कॉटलैंड तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि हैती अभी तक कोई अंक हासिल नहीं कर पाया है। नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिहाज से ब्राजील के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम होगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म