खेल

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय

काजल चोपड़े

लुसाने: ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। वह डायमंड लीग मीट के लुसाने ( Lausanne Diamond League) चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के (Zurich Final) फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप (2023 World Championships) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

नीरज (Neeraj Chopra)  ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी