PIC Credit: Social Media  
खेल

बैजबॉल से नहीं अपनी परवरिश से जायसवाल बने 'यशस्वी', नासिर हुसैन ने की बेन डकेट की आलोचना

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने राजकोट टेस्ट में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) की आक्रामक बल्लेबाजी को इंग्लैंड (England) की ‘बैजबॉल' (Bazball) रणनीति से प्रभावित बताने वाले बेन डकेट (Ben Duckett) की आलोचना करते हुए कहा कि मेहमान टीम को इस युवा भारतीय बल्लेबाज से सीख लेने की जरूरत है।

राजकोट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद डकेट ने जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी की प्रशंसा की और कहा कि टेस्ट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय इंग्लैंड की वर्तमान टीम को जाता है। इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी करने की ‘बैजबॉल' रणनीति इस मैच में नहीं चल पाई और उसे 434 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा।

हुसैन ने डकेट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ जायसवाल को लेकर डकेट की टिप्पणी की उसने हमसे सीखा, मैं उसके बारे में बात करने जा रहा हूं। उसने (जायसवाल) आपसे नहीं सीखा है बल्कि उसने अपनी परवरिश और कड़ी मेहनत से सीखा है। उसने आईपीएल से सीखा है।'' हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान माइकल एथरटन के साथ चर्चा के दौरान कहा, ‘‘अगर कुछ भी हो मैं उसे देखकर सीख लूंगा।''

हुसैन ने रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आत्ममंथन करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा,‘‘ वे सार्वजनिक रूप से या ड्रेसिंग रूम में जो भी कुछ कह रहे हों, उन्हें असल में अपने अंदर झांकने की जरूरत है। उन्हें अपने खेल की समीक्षा करने की जरूरत है।'' 

(एजेंसी) 

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल

झारखंड-पंजाब क्यों नहीं गए राहुल गांधी? छात्र आंदोलन पर विपक्ष के दोहरे रवैये पर भड़के ओपी राजभर

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां